बीकानेर से खबर, पूर्व सीएमएचओ डॉ. मीणा को कलेक्टर मेहता ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सौंपा चार्ज

बीकानेर से खबर, पूर्व सीएमएचओ डॉ. मीणा को कलेक्टर मेहता ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सौंपा चार्ज

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के साथ साथ इसके गलत आंकड़े शोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे है जिस पर कलेक्टर नमित मेहता ने संज्ञान लेते हुए एक आदेश जारी कर कोविड-19 से सम्बंधित सूचनाएं मीडिया में जारी करने के लिए कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा को अधिकृत किया है । कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि कोविड -19 के संदर्भ में सैम्पलिंग / पॉजिटिव / नेगेटिव / रिकवर संबंधी आदि की गलत सूचनाएं अनाधिकृत रूप से मीडिया / व शोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाते है, जिससे आमजन में भृम की स्थिति पैदा होती है । यह पूर्णतः अनुचित है । कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में डॉ. मीणा को निर्देश दिए गए है कि वे उक्त सूचनाएं उपनिदेशक , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग , बीकानेर के माध्यम से मीडिया / प्रेस मीडिया को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे । मीणा के अतिरिक्त कोई भी अधिकारी मीडिया में उक्त सूचनाएं जारी करने हेतु अधिकृत नहीं होगा । ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे । उल्लेखनीय है डॉ. बी एल मीणा ने बीकानेर के सीएमएचओ के पद पर रहते हुवे बीकानेर को कोरोना मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन दुर्भाग्यवश राज्य सरकार इस काबिल अफसर की काबिलियत समझ नही पाई और उन्हें बीकानेर सीएमएचओ पद से हटा दिया । वंही हाल ही में जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार से डॉ बी एल मीणा के अच्छे अनुभव का सदुपयोग बीकानेर में कोरोना के बिगड़ते हालातो पर लेने के लिए अनुरोध किया था जिस पर डॉ मीणा को जिले में कोविड नोडल अधिकारी के रूप लगाया गया । बता दे, मीडिया में डॉ मीणा की छवि सकारात्मक भूमिका वाले अधिकारी के रूप में गिनी जाती है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...