कोच्चि के पास समुद्र में हादसा, लाइबेरियाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त; सभी 24 लोगों को निकाला गया बाहर

कोच्चि के पास एक मालवाहक जहाज अचानक झुक गया। इस हादसे में कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। हालांकि भारतीय तटरक्षक बल और आईएनएस सुजाता ने जहाज में सवार सभी 24 लोगों को रेस्क्यू करके बचा लिया है।

कोच्चि: केरल में समुद्र तट के पास एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां तट से लगभग 38 समुद्री मील दूर लाइबेरियाई मालवाहक जहाज अचानक से झुक गया। इससे जहाज पर लोड किए गए कई कंटेनर समुद्र में गिर गए। इस घटना के बाद पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान शुरू कर दिया। जहाज में सवार सभी 24 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें से 21 को भारतीय तटरक्षक बल जबकि 03 को आईएनएस सुजाता द्वारा बचाया गया।

रविवार की सुबह एक रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘जहाज के चालक दल के तीन सदस्यों को ‘आईएनएस सुजाता’ की मदद से बचा लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि कुछ और कंटेनर पानी में गिर गए हैं तथा जहाज और अधिक पानी में डूब चुका है। इस घटना से पर्यावरणीय क्षति का खतरा बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल द्वारा जहाज को खींचने के उपायों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जहाज की मालिकाना कंपनी का एक और जहाज सहायता के लिए इलाके में पहुंच चुका है।

वहीं रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने यह भी बताया कि इस बात का आकलन किया जा रहा है कि क्या जहाज को खींचकर सुरक्षित स्थान तक ले जाया जा सकता है जिसके लिए पेशेवर मूल्यांकन जारी है। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि जहाज पर मौजूद चालक दल के 24 सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी कंटेनर या तेल के रिसाव को न छुएं, जो समुद्र के किनारे आ सकता है। KSDMA ने लोगों से यह भी कहा है कि यदि वे किनारे पर कंटेनर या तेल देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

बता दें कि एमएससी ईएलएसए-3 जहाज शुक्रवार को विझिगम बंदरगाह से कोच्चि के लिए रवाना हुआ था। शनिवार (24 मई) को दोपहर करीब एक बजकर 25 मिनट पर जहाज की मालिकाना कंपनी ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया था कि उसका जहाज 26 डिग्री तक झुक गया है। उन्होंने तत्काल सहायता की मांग की थी। इस जहाज पर 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी (कप्तान), 20 फिलीपीनी, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई के नागरिक शामिल हैं। तटरक्षक बल ने पुष्टि की है कि जहाज में मरीन गैस ऑयल (MGO) और अति निम्न सल्फर ईंधन तेल (VLSFO) था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...