लालू ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को RJD से निकाला, कहा- ‘परिवार से भी कोई मतलब नहीं’

लालू यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव का गैर जिम्मेदाराना व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उनका व्यवहार पारिवारिक मूल्यों के खिलाफ है। इसी वजह से उन्हें पार्टी और परिवार से निकाला गया है।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया है। तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। हाल ही में तेज प्रताप यादव की एक तस्वीर उनके फेसबुक अकाउंट से शेयर की गई थी। इस तस्वीर में वह एक महिला के साथ नजर आ रहे थे। इसके साथ ही लिखा गया था कि दोनों 12 साल से रिलेशन में हैं। हालांकि, कुछ समय बाद तेज प्रताप ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हुआ है और उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने फोटो को भी फेक करार दिया था और कहा था कि इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

लालू यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से निकालने की जानकारी देते हुए लिखा “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूँ। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है। अपने निजी जीवन का भला -बुरा और गुण-दोष देखने में वह स्वयं सक्षम है। उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है। धन्यवाद।”

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...