“उठी उठी गवर निंदाडो खोल टीकी दो भई टीकी दो” गूंज रहे पारंपरिक गीत

बीकानेर। उठी उठी गवर निंदाडो खोल टीकी दो भई टीकी दो’ और ‘ बाडी आळा बाड़ी खोल ‘ सरीखे पारम्परिक गणगौरी गीतों से घर-घर गूंज रहे है युवा समाज सेवी प्रहलाद जोशी ने बताया कि धुलंडी से शुरू हुए सोलह दिवसीय बाला गणगौर पूजन उत्सव में बालिकाएं व युवतियां अच्छे वर और अच्छे घर की कामना को लेकर मां पार्वती स्वरूप गणगौर का पूजन कर रही है घरों की छतों पर मिटटी के पालसिए में रखी होलिका दहन के राख से बनी पिंडोलियों का अबीर, गुलाल, इत्र, पुष्प से गणगौरी गीतों के गायन के बीच पूजन कर रही है। इस दौरान अबीर, गुलाल से विभिन्न प्रकार के चित्र भी बना रही है। गणगौर पूजन उत्सव के दौरान दांतणिया देने, घुड़ला घुमाने, गवर का बासा देने और गणगौर गोठों के आयोजन भी हो रहा है गंगाशहर के धीरज पंचारिया ने कहा कि पूजन उत्सव की पूर्णाहुति पर गवर को पूगाने की रस्म होगी इस दौरान शहर में कई स्थानों पर मेले भरेंगे। गणगौर प्रतिमाओं का पूजन भी होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414