राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर महंगा: जयपुर-दिल्ली हाईवे और रिंग रोड पर टोल टैक्स के 5 से 30 रुपये तक बढ़े दाम

नई टोल दरें लागू होने के बाद जयपुर से दिल्ली और अन्य प्रमुख मार्गों पर नियमित यात्रा करने वाले निजी और व्यावसायिक वाहन चालकों की यात्रा लागत बढ़ जाएगी.

जयपुर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर अब पहले से महंगा हो गया है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जयपुर-दिल्ली हाईवे, जयपुर-सीकर बाइपास और जयपुर रिंग रोड पर टोल टैक्स बढ़ाया गया है. संशोधित दरें प्रभावी हो गई हैं. नई दरों के तहत वाहन श्रेणी के अनुसार, टोल में 5 रुपये से लेकर 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल पर बढ़ा शुल्क
जयपुर-दिल्ली ओल्ड हाईवे स्थित मनोहरपुर टोल प्लाजा पर कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के टोल में 5 रुपये तक की वृद्धि की गई है. मिनी ट्रक, बस और अन्य भारी व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल दरों में 5 रुपये से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के लिए टोल शुल्क 195 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया गया है. यानी यहां कार, जीप और वैन चालकों को अब 20 रुपये अधिक टोल देना होगा.

सीकर बाइपास और रिंग रोड पर राहत
जयपुर-सीकर बाइपास स्थित टाटियावास टोल प्लाजा और जयपुर रिंग रोड के सीतारामपुरा (बस्सी) टोल प्लाजा पर केवल व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल दरों में संशोधन किया गया है. इन दोनों टोल प्लाजा पर निजी वाहनों के लिए पुरानी दरें ही लागू रहेंगी, जिससे आम वाहन चालकों को फिलहाल राहत मिली है.

परिवहन व्यवसाय से जुड़े ऑपरेटरों पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है. NHAI की ओर से संशोधित टोल दरें सभी संबंधित टोल प्लाजा पर लागू कर दी गई हैं.

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 22 July 2026

Jagruk Janta 22 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

सीताफल बीज के तेल से बना जैविक नैनो कीटनाशक, बीकानेर के वैज्ञानिक का शोध पहुंचा राष्ट्रपति भवन

Bikaner News: बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय...