PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक दर्शन लाल गोला ने की। इस दौरान विद्यालय के विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई और आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक में पिछली कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। इसके बाद विद्यालय और स्टाफ क्वार्टर के रखरखाव एवं मरम्मत कार्यों पर हुए व्यय की समीक्षा की गई।

पीएम श्री योजना के तहत केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत लैब निर्माण कार्य और संविदा की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो स्पीड ब्रेकर बनाने का भी निर्णय लिया गया। सत्र 2026-27 के लिए नए फर्नीचर की खरीद और पुराने फर्नीचर की मरम्मत को स्वीकृति दी गई। सुरक्षा, सफाई और बागवानी कार्यों के व्यय का अनुमोदन करते हुए सुरक्षा सेवाओं के लिए नए टेंडर जारी करने पर सहमति बनी। आगामी वार्षिक खेलकूद दिवस के आयोजन की रूपरेखा, विद्यालय बजट 2026-27 का आकलन और अनुमोदन, तथा कक्षा-कक्षों में पैनलों हेतु स्लाइडर लगाने जैसे विषयों पर भी निर्णय लिए गए। पीएम श्री योजना के तहत प्राप्त बजट के प्रभावी उपयोग, बट्टे खाते में दर्ज सामग्री के निष्पादन और बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम बनाए रखने के लिए शिक्षकों के उत्साहवर्धन संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। समिति ने विद्यालय में संगीत शिक्षक की व्यवस्था के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

बैठक के दौरान, समाजसेवी गीता अग्रवाल ने सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए घोषणा की कि वे कक्षा 9 से 12 तक के पाँच मेधावी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की वार्षिक विद्यालय फीस वहन करेंगी। ये वे छात्र हैं जो आर्थिक अभाव के कारण शुल्क जमा करने में असमर्थ हैं। इस बैठक में पर्यावरणविद डॉ. ए.के. शर्मा, डीएफओ अनिल कुमार गुप्ता, इनर व्हील क्लब अध्यक्ष गीता अग्रवाल, सचिन पिंकी बंसल, एकलव्य मॉडल विद्यालय आबू रोड के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद मीणा और आदर्श विद्या मंदिर शंकरपीठ के प्राचार्य धीरज कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸   

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414