पूर्व छात्र परिषद का होली स्नेह मिलन आयोजित हुआ

सिरोही @ jagruk janta। राजकीय महाविद्यालय सिरोही के पूर्व छात्र परिषद द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान परिसर में हुआ । डॉ गायत्री प्रसाद के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें अतिथि प्रो गुलबाराम गोयल अध्यक्ष पूर्व छात्र परिषद, डॉ कमला बन्धु प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, डॉ अजय शर्मा समन्वयक रहे।

स्वागत उद्बोधन में डॉ अजय शर्मा ने कहा कि सिरोही महाविद्यालय के पूर्व छात्र संस्था की अमूल्य धरोहर हैं । प्रो गुलाबाराम गोयल ने पूर्व छात्र परिषद के विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए बताया कि विज्ञान परिसर में एक छात्रा कक्ष का निर्माण, मुख्य परिसर में उद्यान का निर्माण, विज्ञान परिसर का रंग रोगन, शौचालय निर्माण, पानी की टँकी का निर्माण आदि कार्य परिषद द्वारा करवाये गए हैं ।

प्राचार्य डॉ कमलाबन्धु ने पधारे हुए सभी पूर्व छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि महाविधालय परिवार की तरफ से मुख्य परिसर के पीछे बनाये गए उद्यान को पूर्व छात्र परिषद को समर्पित किया है। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रो के प्रतिष्ठित 150 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया तथा अपने अनुभव साझा किए । कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कार्तिकेय शर्मा ने किया । पंजीकरण में प्रो संगीता शर्मा,प्रो खेमराज चौधरी,प्रशांत वर्मा,हेमन्त वैष्णव,जयंतीलाल चौधरी,कीर्तिराज पटेल, दिनेश पटेल आदि ने सहयोग दिया ।

पूर्व छात्रों में सेवानिवृत्त निदेशक बलवीर मरडिया,पुर्व प्राचार्य पारसराज धानेटिया, न्यायाधीश मंछाराम सुथार, आदर्श बैंक MD नरेन्द्र सिंह डाबी, sp कॉलेज निदेशक आशुतोष पटनी, nyk स्टेट डायरेक्टर हिमाचल प्रदेश जे.एस.मान, आयकर अधिकारी अशोक गुरु, सीडीपीओ घेवर राठोड़, BDO ललित गर्ग, डॉ शैलेन्द्र सिंह, अधिवक्ता भँवर सिंह देवड़ा, गणपत सिंह देवड़ा, ओंकार सिंह उदावत, अधिवक्ता भैरूपाल सिंह, NSUI राष्ट्रीय संयोजक दशरथ सिंह नरुका, राजेश बारबर, प्रकाश माली,अवधेश देवल,सिद्धार्थ भंडारी,तुषार पुरोहित, अशोक पुरोहित, जितेंद्र परिहार, पूजा वर्मा,कोमल परिहार आदि उपस्थित थे ।

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी यूट्यूब चैनल से किया गया जिसमें 3000 से अधिक पूर्व छात्रों ने भाग लिया । आगामी दिनों में नैक द्वारा महाविद्यालय परीक्षण में भी पूर्व छात्रों का सकारात्मक सहयोग रहेगा इस पर चर्चा की गई । अंत मे होली खेल कर सभी ने एक दूसरे को रंग लगा कर शुभकामनाये दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414