बीकानेर में डूडी के स्वागत की तैयारियों में सज रहा शहर क्या आगामी चुनावों के लिए दे रहा बड़ा संकेत…

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में एक के बाद एक कर जाट नेताओं को दी जा रही जिम्मेदारी से कांग्रेस बीकानेर में इस समुदाय के वोटों पर सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। पहले लक्ष्मण कड़वासरा भू-दान बोर्ड का अध्यक्ष व बाद में रामेश्वर डूडी को राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष बनाया गया। ऐसे में बीकानेर से दो जाट नेताओं को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बता दें कि बीकानेर के नोखा, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ़ व श्रीकोलायत का कुछ क्षेत्र जाट बाहुल्य वाला है। यह अलग बात है कि वर्तमान में श्रीकोलायत को छोड़ दें तो नोखा, लूणकरनसर व श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस के विधायक नहीं है। नोखा में भाजपा से बिहारीलाल विश्नोई, लूणकरनसर में भाजपा से सुमित गोदारा विधायक है। जबकि श्रीडूंगरगढ़ में कॉमरेड गिरधारीलाल महिया विधायक है।
बरहाल राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बीकानेर आ रहे रामेश्वर डूडी के स्वागत की तैयारियां अपने आप में बहुत कुछ कह रही है। उनके स्वागत के लिए शहर भर में कांग्रेस के झंडे-बैनरों से सजाया गया है।


डूडी को भी राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किया था। उसके बाद उनके तमाम समर्थक जयपुर पहुंच चुके थे लेकिन तमाम लोग उनके यहां आने का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे हल्दीराम प्याऊ से शहर में प्रवेश करेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचेंगे। कचहरी परिसर होते हुए जैसलमेर रोड स्थित जाट धर्मशाला जाएंगे जहां उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया है।
उधर सूत्रों की माने तो जयपुर से डूडी बाई रोड निकल चुके है। उनके साथ उनके समर्थकों का लम्बा काफिला बताया जा रहा है। डूडी का बीच रास्ते में जगह-जगह स्वागत करने के लिए लोग एकत्रित हो रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...