मेहंदीपुर बालाजी में अव्यवस्थाओं का आलम:पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से बालाजी में यातायात व्यवस्था चौपट

श्रद्धालुओं का पैदल चलना भी दूभर हुआ

मेहंदीपुर बालाजी। देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केन्द्र धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी धाम इन दिनों यातायात जाम की समस्या से जूझ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है यहां अतिक्रमण व यातायात पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली लोगों पर भारी पड़ रही है। श्रद्धालुओं के वाहनों के बेतरतीब खड़े रहने से बाजार में दिनभर जाम लगना आम हो गया है।

जाम के लिए कुछ दुकानदार भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। दुकानदार सामान को दुकान के बाहर रखते हैं। कुछ दुकानदारों ने दुकानों के आगे रेहड़ियां, लगवा रखी हैं। यही वजह है कि हर रोज बालाजी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ रहा है।इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं श्रद्धालुओ व राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।बालाजी कस्बे की बदहाल यातायात व्यवस्था सुधारने के यातायात पुलिस के सारे दावे खोखले नजर आ रहे हैं। मुख्य बाजार मे लोगों को पैदल चलने एवं दोपहिया वाहन निकलने तक को जगह नहीं मिल रही। बांदीकुई रेलवे स्टेशन से बालाजी व धर्मशालाओं से यात्रियों को मंदिर के पास तक पहुंचाने के लिए चलने वाले वाहनो ने भी इस व्यवस्था को चौपट करके रख दिया है, जहां सुबह से रात तक जाम के हालात बने रहते हैं।

पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली पड़ रही भारी

यहां यातायात पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते कस्बे में अलसुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। निजी वाहन चाहे जिस स्थान पर सवारी लेने रुक जाते हैं। इससे जाम की स्थिति और भयावह हो जाती है। वहीं मुख्य बाजार में जीप स्टैण्ड से लेकर उदयपुरा तिराहे तक ठेलों एवं फुटपाथ पर रखकर सामान बेचने वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। जब कोई चौपहिया वाहन बाजार में आ जाता है तो सड़क पर जाम के हालात बन जाते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...