कैम स्कैनर के इस्तेमाल ने राजकीय अधिकारी को खड़ा किया कानूनी कटघरे में,राजद्रोह के आरोप, नयाशहर पुलिस जुटी जांच में…

बीकानेर@जागरूक जनता। भारत मे प्रतिबंधित कैम स्कैनर का उपयोग अभी भी चोरी छिपे किया जा रहा है । लेकिन अगर आप इस एप का उपयोग अभी कर रहे है तो सतर्क हो जाइए क्योंकि कभी भी ये एप आपको कानूनी कटघरे में ला सकता है । जंहा गुरुवार को एक जागरूक नागरिक ने सरकारी कार्यों में प्रतिबंधित कैम स्कैनर इस्तेमाल के आरोप लगाते हुए एक राजकीय अधिकारी पर राजद्रोह व देश की सूचना लीक करने का परिवाद पुलिस में दिया है । जिस पर नयाशहर थाना पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है ।

नयाशहर थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया
मुक्ताप्रसाद कॉलोनी निवासी विजयशंकर पुत्र भीमसेन भार्गव ने थाने में परिवाद दिया कि उसने हरियाणा गुरुग्राम स्थित किसान कल्याण विभाग से सूचना के अधिकार के अंतर्गत कुछ दस्तावेजों की सूचनाप्रति मांगी थी, जिस पर उसे कैम स्कैनर के वाटरमार्क अंकित फोटोप्रतियां प्रेषित की गई । जबकि देश मे कैम स्कैनर एप प्रतिबंधित है ऐसे में प्रभारी अधिकारी कृषि उपनिदेशक प्रताप सिंह सबरवाल,किसान कल्याण विभाग ने प्रतिबंधित एप्प का उपयोग कर राजद्रोह का कार्य किया है साथ ही सरकारी सूचना देश के बाहरी एप के माध्यम से लीक की है । पुलिस ने कृषि उपनिदेशक प्रताप सिंह सबरवाल पर 124 ए भादसं 69 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण खुद कर रहे है ।
 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...