रेलवे पार्सल कार्यालय में मिले बीकानेर के उत्पादों को प्राथमिकता,सौंपा ज्ञापन

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी सदस्य द्वारकाप्रसाद पचीसिया, जेडआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल ने मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव से बीकानेर से हावड़ा जाने वाली रेलगाड़ियों के पार्सल कोच में बीकानेर को प्राथमिकता देने बाबत ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर से बड़ी मात्रा में नमकीन, पापड़, भुजिया, रसगुल्ले एवं मावा सहित अनेक माल रेल्वे के माध्यम से बाहर निर्यात किये जाते हैं और पार्सल कोच में बीकानेर के अलावा अहमदाबाद, जोधपुर एवं जयपुर के माल पूर्व में ही बुक किये जाने से सारा माल बीकानेर स्टेशन पर ही रोक लिया जाता है जिससे यह माल विलम्ब से अन्य शहरों में पहुंचता है और माल खराब होने की सम्भावनाओं के साथ ही बार बार सारे माल को स्टेशन पर इधर से उधर शिफ्ट करते रहने के कारण कार्टून अथवा बोरी व कट्टे फट जाते हैं जिससे माल का नुकसान भी होता है और माल पहुंचने में विलम्ब के साथ व्यापारी उद्यमी को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ता है और इस परेशानी से निजात पाने हेतु व्यापारी अपना माल भेजने के लिए रेल्वे के अलावा अन्य संसाधनों का उपयोग करने को मजबूर हो जाता है और इससे रेल्वे को भी राजस्व की हानि उठानी पड़ रही है | इस पर मंडल रेल प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए पार्सल कार्यालय को बीकानेर के ऐसे उत्पाद भुजिया, पापड़, रसगुल्ले एवं मावा जो कम समय में खराब हो जाते है उनको प्राथमिकता से बुक करके भिजवाने के निर्देश प्रदान किये |

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...