वी एस लिग्नाइट पावर प्लांट के धुवे से ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़, राहत देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया

श्रीकोलायत @ जागरूक जनता। श्रीकोलायात के गुड़ा ग्राम में चल रहे वी एस लिग्नाइट पावर प्लांट से बिजली का उत्पादन हो रहा है । लेकिन कम्पनी के कर्मचारियों की घोर लापरवाही सामने आ रही है। ग्रामीण एडवोकेट दलीपसिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा कोयले से बिजली उत्पादन के बाद बच्ची राख को कम्पनी द्वारा एकत्रित न करके चिमनी के साथ राख को उड़ा रहे है । जिससे राख पूरे गांवो में फैलती है । जिससे स्वास्थ के साथ खिलवाड़ हो रहा है । कंपनी के जहरीली गैसों से आये दिन हजारों पक्षियों की मौत होती है । आसपास की के किसानों के भूमि पर फसल नही हो रही है। पास के जलाशयों में जल प्रदूषण हो रहा है। इस सम्बंध में ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर अवगत करवाया । इस अवसर पर डेह सरपंच गजेसिंह ने कहा कि कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन कोई सुध नही ले रहे है । ग्रामीण अशोक सिंह सांखला ने कंपनी को सात दिवस का समय देकर मामले में ध्यान देने की ओर आकर्षित किया । अगर समय पर प्रदूषण पर लगाम नही लगाई तो आगामी दिनों में प्लांट के मुख्य गेट का ताला लगाकर प्लाट बन्द करवाया जाएगा । साथ ही मुख्य पाइप लाइन से जो अवैध कनेक्शन हो रखे हैं उन्हें बन्द करने व कार्यवाही करने की मांग की गई । इस अवसर पर ग्रामीण जयप्रकाश जाजड़ा, करणाराम भाट, भोजनाथ,श्याम सिंह, डूंगर सिंह, धनराज सिंह, रूपाराम बेलदार, नवलाराम आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...