चयन स्पर्धा का आयोजन जयपुर में 26 से 29 अक्टूबर तक

चयन स्पर्धा का आयोजन जयपुर में 26 से 29 अक्टूबर तक

बीकानेर@जागरूक जनता। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से नवीन खेल अकादमियों व खेल-कूद का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा की गई बजट घोषणा की अनुपालना में बालक तीरंदाजी अकादमी डूंगरपुर, बालक हेण्डबाल अकादमी जैसलमेर तथा आवासीय खेल स्कूल (सभी बालक वर्ग) में संचालित होगी। प्रथम चरण में  बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल, हैंडबाल, कबड्डी, बेडमिंटन और जूडो सहित आठ खेलों में चयन स्पर्धा का आयोजन सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 26 से 29 अक्टूबर तक किया जाएगा l
जिला खेल अधिकारी कपिल मिर्धा ने बताया कि इसके लिए पंजीकरण 26 अक्टूबर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में किया जाएगा। अकादमी के लिए 1 जुलाई  2021  को बालक वर्ग में न्यूनतम आयु 13 वर्ष तथा अधिकतम 16 वर्ष तक होनी चाहिए। आवासीय खेल स्कूल में प्रवेश छठी कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या खिलाड़ी का चयन 6वीं कक्षा से किया जाएगा। अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अकादमी के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पिछले तीन साल से लगातार पदक प्राप्त खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। चयन स्पर्धा में बैटरी टेस्ट व खेल कौशल के आधार पर चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए चयन स्पर्धा में भाग लेंगे। इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर सचिव राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में 24 अक्टूबर तक भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...