प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत अतिक्रमण हटा 36 साल बाद खुलवाया रास्ता

प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत अतिक्रमण हटा 36 साल बाद खुलवाया रास्ता

बीकानेर@जागरूक जनता। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लूणकरणसर के भीखनेरा में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 36 साल से बंद रास्ता खुलवाया गया।
ग्राम भीखनेरा से भुवाला (एमएफएफआर विस्थापित ग्राम) को जाने वाले रास्ते पर चार कृषकों द्वारा अतिक्रमण किया जाकर पिछले 36 वर्षों से इसे बंद किया हुआ था। इससे आसपास के सैकड़ों किसानों को परेशानी होती थी। ग्राम पंचायत में शिविर लगा तो किसानों ने इस रास्ते से अतिक्रमण हटाने का प्रर्थना पत्र दिया। शिविर प्रभारी तथा उपखण्ड अधिकारी द्वारा इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए तहसीलदार, नायक तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षक और लूणकरणसर पटवारी को मौके पर भेजा।
मौके पर राजस्व प्रशासन ने पुलिस के सहयोग और ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध करवाई गई जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया। ग्रामीणों के लिए राहत भरा क्षण था। उन्होंने राज्य सरकार के अभियान और प्रशासन द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही पर आभार जताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...