‘सेल्यूट योर वर्क,विथ योर फैमिली’के तहत निर्विकल्प फाउंडेशन ने कोरोना कर्मवीरों का किया सम्मान

बीकानेर@जागरूक जनता । निर्विकल्प फाउंडेशन के द्वारा कोरोना संकट के समय उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न वर्गो के लीडिंग व्यक्तियों का अभिनंदन परिवार का साधुवाद देने के साथ ‘सेल्यूट योर वर्क, विथ योर फैमिली‘ के अंतर्गत महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया तथा समाज सेवी महावीर रांका का अभिनंदन किया गया।

निर्विकल्प फाउंडेशन के डाॅ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन करने का मूल उद्वेश्य कोरोना संकट में अपने कर्तव्य निर्वहन को पूरा करने में परिवारजनों ने भी उन्हें्र सहयोग व सम्बल दिया था, इसलिए उनके कार्यो को सेल्यूट करने के साथ परिवारजनों का साधुवाद करना था। फाउंडेशन के डायरेक्टर डाॅ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि सेल्यूट योर वर्क, विथ योर फैमिली‘ के अंतर्गत प्रशासनिक, चिकित्सक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी तथा समाजसेवी वर्ग के लीडिंग व्यक्ति के परिवार के साथ उनका अभिनंदन किया जा रहा है। 

फाउंडेशन के राजू सिंह ने बताया कि इसी के अंतर्गत बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता, पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डाॅ. परमेन्द्र सिरोही, नगर निगम महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित का अभिनंदन पूर्व में किया जा चुका है। फाउंडेशन के सहयोगी संजय आचार्य ने बताया कि इस अभिनंदन समारोह में अभिनंदन पत्र, गणेश प्रतिभा, सोलर लाईट भेंट की गई।

इस अभिनंदन में शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. श्याम अग्रवाल, आईटी एक्सपर्ट राजू सिंह, सर्जनधर्मी संजय आचार्य ने कार्यस्थली पर जाकर परिवारजन के साथ इनका अभिनंदन किया गया। इसमें कुलपति, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा समाज सेवी रांका ने इस अभिनंदन के लिए निर्विकल्प फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...