बालश्रम उन्मूलन टीम की आकस्मिक छापेमारी, बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र से बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टीम द्वारा बालश्रम मुक्त बीकाणा के तहत गुरूवार  को बीछवाल औद्यौगिक क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रीयों को औचक निरीक्षण किया गया।
टीम के प्रभारी अरविन्द सिंह सेंगर सदस्य किशोर न्याय बोर्ड न्याय पीठ बीकानेर एवं जुगल किशोर व्यास सदस्य बालकल्याण समिति न्याय पीठ बीकानेर के नेतृत्व में बीछवाल ओद्यौगिक क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान फैक्ट्रीयों के मालिकों को निर्देश दिये गये की वह किसी भी नाबालिग बालक को कार्य पर नहीं रखेगे, अगर रखते है तो उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
फैक्ट्री मालिकों को फैक्ट्री के प्रवेश द्वार पर बालश्रम नहीं करवाने  का बोर्ड लगाने के भी टीम द्वारा  निर्देश दिये गये एवं बालश्रम कानून की जानकारी भी दी गई। संदीग्ध पाये गये नाबालिग बच्चों के दस्तावेज भी जाँच किये गये। रेस्क्यू टीम के अरविन्द सिंह सेंगर व जुगल किशोर व्यास ने बीछवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष प्रशांत कंसल से बालश्रम उन्मूलन पर बातचीत की व उन्होंने बालश्रम उन्मूलन मंे पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा उद्योग संघ के द्वारा व्यापारियों को जागरूक करने के लिए  आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही तथा बीछवाल में जागरूकता के लिए केम्प लगाने की भी बात कही।
बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में 2 नाबालिग बच्चें पाये गये,जिन्हें बालकल्याण समिति न्याय पीठ के सदस्यों हर्षवर्द्धन सिंह भाटी एवं श्रीमती सरोज जैन के समक्ष पेश किया गया। बालकों के प्रस्तुतीकरण के समय ही बालकों के माता-पिता व संरक्षक साथ में आए हुए थे, जिनकी प्रार्थना पर बालकों को बन्ध-पत्र भरवाकर उनको सुपुर्द कर दिया गया। रेस्क्यू टीम में मानव तस्करी प्रकोष्ठ के राम निवास, एवं चाईल्ड हेल्पलाईन बीकानेर से श्रीमती सरिता राठौड़ मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...