काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले:4 अमेरिकी सैनिकों समेत 40 लोगों की मौत, 120 से ज्यादा घायल; ISIS-K पर शक

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम दो फिदायीन हमले हुए। रूसी मीडिया के मुताबिक, इसमें 40 लोगों के मारे जाने और 120 से ज्यादा केघायल होने की खबर है। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने बताया है कि मारे गए लोगों में चार अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। काबुल एयरपोर्ट से तमाम फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए गए हैं। हमले का आरोप आतंकी संगठन ISIS के खुरासन ग्रुप पर लगाया जा रहा है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने कहा- गुरुवार को हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अब्बे गेट पर पहला ब्लास्ट हुआ। कुछ ही देर बाद एयरपोर्ट के नजदीक बैरन होटल के पास दूसरा धमाका हुआ। यहां ब्रिटेन के सैनिक ठहरे हुए थे। एयरपोर्ट के बाहर तीन संदिग्धों को देखा गया था। इसमें से दो आत्मघाती हमलावर थे, जबकि तीसरा बंदूक लेकर आया था। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

तालिबान ने भी आतंकी हमला बताया
तालिबान ने अब तक 15 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। तालिबान ने इसे आतंकी हमला बताया है। एयरपोर्ट पर एक शख्स ने बताया कि उसकी गोद में ही उसके बच्चे की मौत हो गई।

एयरपोर्ट से लगा नाला लाशों और घायलों से पटा
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एयरपोर्ट से लगे नाले में लाशों और घायलों का ढेर लगा है। यहां पानी में शव पड़े हुए हैं। लोग अपनों को ढूंढ़ रहे हैं। एक दिन पहले ही इस नाले का वीडियो सामने आया था, जिसमें लोगों का हुजूम था। लोग एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए नाले में खड़े थे।

सभी विमानों को नाटो की सेना ने सुरक्षा घेरे में ले लिया
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने दोनों धमाकों की पुष्टि की। सुरक्षा के लिए काबुल एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सभी विमानों को नाटो सेना ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह फिदायीन हमला था और हमलावर के निशाने पर अमेरिकी और ब्रिटिश सैनिक थे। इटली के एक एयरक्राफ्ट पर भी फायरिंग की खबर है। इस एयरक्राफ्ट में इटली के अलावा कुछ और देशों के नागरिक थे।

बाइडेन ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई
काबुल एयरपोर्ट पर दो धमाकों के फौरन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को इसकी जानकारी दी गई। CBS न्यूज ने व्हाइट हाउस के एक सूत्र के हवाले से कहा- राष्ट्रपति और उनकी नेशनल सिक्योरिटी टीम ने एक घंटे तक सिचुएशन रूम में मीटिंग की। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी इस मीटिंग में मौजूद रहे। इसके अलावा ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल मार्क मिले भी राष्ट्रपति के साथ थे। अफगानिस्तान पर कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

ट्रम्प की पार्टी ने कहा- बाइडेन के हाथ खून से रंगे हुए हैं
काबुल एयरपोर्ट पर धमाके के बाद डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर और पूर्व प्रवक्ता डेन क्रेनशॉ ने प्रेसिडेंट बाइडेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- मिस्टर प्रेसिडेंट अब इस मामले को संभालिए जिसको आपने ही खड़ा किया है। इससे भागने की कोशिश मत कीजिए। आपके हाथ खून से रंगे हुए हैं। हम अब भी जंग के मैदान में हैं। इसे युद्ध का अंत समझने की गलती मत कीजिए। आपने दुश्मन को एक और फायदेमंद मौका दिया है।

एयरपोर्ट न जाएं अमेरिकी नागरिक
ब्लास्ट के करीब आधे घंटे बाद ही अमेरिका ने अपने नागरिकों को काबुल एयरपोर्ट न जाने और इस इलाके से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की। काबुल स्थित अमेरिकी एम्बेसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस एडवाइजरी को शेयर किया है। खास बात यह है कि बुधवार को ही एक अमेरिकी अफसर ने कहा था कि अगर अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में कोई अमेरिकी है तो वो फौरन एम्बेसी से संपर्क करके काबुल एयरपोर्ट पहुंचे।

तालिबान ने वॉर्निंग दी थी
इससे पहले तालिबान ने अमेरिका को चेताया था कि 31 अगस्त तक वह किसी भी हाल में वह देश छोड़ दे। अमेरिका ने भी तय समय सीमा में देश से सेना हटाने की बात कही थी। हालांकि आज ही व्हाइट हाउस ने 31 के बाद भी जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जाने का ऐलान किया था। हालांकि, तालिबान के स्पोकस्पर्सन ने इस बात से इनकार किया था कि काबुल एयरपोर्ट पर किसी तरह के आतंकी हमले की आशंका है।

हमले की आशंका थी
काबुल एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। गुरुवार को ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने काबुल एयरपोर्ट पर आतंकी हमले का बड़ा खतरा बताते हुए अपने नागरिकों से कहा था कि फिलहाल काबुल एयरपोर्ट पर नहीं जाएं और जो लोग एयरपोर्ट के बाहर मौजूद हैं वहां से तुरंत हट जाएं।

काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि जो अमेरिकी काबुल एयरपोर्ट के अब्बे गेट, ईस्ट गेट या नॉर्थ गेट पर मौजूद हैं, वे फौरन वहां से हट जाएं और अगले निर्देश का इंतजार करें। ब्रिटेन ने आशंका जताई थी कि ISIS काबुल एयरपोर्ट पर हमला कर सकता है।

Date:

4 COMMENTS

  1. Beachten Sie bitte für Ihren Besuch der Gastronomie die eintrittspflichtigen Öffnungszeiten der Festung Ehrenbreitstein!
    Durch die Lage an der Spitze des Festungplateaus, bietet es einen sagenhaften Blick über Koblenz.
    Casino Zollverein bietet euch guten Espresso oder besonders guten Cappuccino.

    Wenn ihr Red Dot Design Museum besucht, ist es die Empfehlung
    der Gäste, dieses Restaurant zu besuchen. Wenn ihr nach dem Besuch von Ehrenbreitstein Fortress Hunger habt, könnt ihr dieses
    Restaurant besuchen.
    Die Kombination aus klassischer Küche und dem historischen Ambiente
    des Casinos Wiesbaden sorgt für ein unvergessliches Erlebnis.
    Die entspannte, aber dennoch elegante Atmosphäre macht es zum idealen Ort für eine Mahlzeit
    vor oder nach dem Casinobesuch. Im historischen Kurhaus von Wiesbaden gelegen, kombiniert die Spielbank Wiesbaden, Spielvergnügen mit
    kulinarischem Genuss im Restaurant Joker’S. Dieses Restaurant, welches stolz drei Michelin-Sterne trägt,
    bietet neben seinem atemberaubenden Panoramablick auf Macau, eine
    unvergleichliche Auswahl an Gourmet-Gerichten. Im weltberühmten Caesars Palace in Las Vegas befindet sich das Restaurant Guy Savoy, eine
    Oase französischer Gastronomie inmitten der lebendigen Casino-Metropole.
    Sie sind Treffpunkt für Gourmets, die auf der Suche nach neuen Geschmackserlebnissen sind.

    Hinzu kommt die exklusive Lage vieler dieser Restaurants,
    die oft atemberaubende Aussichten bietet und so den Genuss perfektioniert.

    Von Michelin-Sternen gekrönte Küchen bis hin zu innovativen Fusion-Restaurants
    – jedes Casino-Restaurant bietet ein einzigartiges kulinarisches Erlebnis.

    Casinos haben erkannt, dass die Kombination aus exzellentem Essen und
    der Atmosphäre des Spiels eine unschlagbare Erfahrung bietet.

    Und in Hessen spürt man die Liebe zu gutem Wein und klassischen Gerichten mit internationalem Twist.
    Im Westen, wo das Leben pulsiert, ist die Küche weltoffen und modern.

    References:
    https://online-spielhallen.de/ihr-ultimativer-leitfaden-fur-druckgluck-casino-promo-codes/

  2. Manual flush is on the list of available features here, but on the
    other hand there is no VIP program and some terms and conditions concerning bonuses are not that friendly.
    Punters usually like this place as it offers a hefty
    introductory package to all new customers, along with bonuses for the
    first four bonuses, but on top of all this, there
    is a multitude of other incentives, including tournaments. Deposit bonuses will be
    added instantly. Wagering with both the bonus money and your deposited cash will count towards the wagering requirement.
    When accepting a deposit bonus, kindly remember that your deposit is
    locked with the accepted bonus. Regarding the bonuses and
    promotions, all times and dates are stated in CET/CEST.

    I loved their promotions and cashback, also level up bonuses were good and withdrawals super fast.
    There’s a jackpot bonus that you can play daily.
    The atmosphere is exciting, and the games are always fair and entertaining.

    I really enjoy playing at this casino!
    This is a unique initiative that truly sets BitStarz apart, making
    them not just a curator but also a creator of thrilling gaming experiences.
    Keep in mind, though, that it’s a volatile game, so prepare for notable
    fluctuations in your bankroll. In summary, Guns, Love, and Therapy is a pioneering slot, supported by an engaging storyline.
    In the game, the three premium character symbols – Mercury,
    Midnight Cowboy, and Big D, offer winnings between 2 and 7.5 x your stake for 6 of a kind wins.
    These come with sticky or random multiplier wilds, offering the potential to win up to 12,500x your stake at
    any stage of the game.

    References:
    https://blackcoin.co/best-big-time-gaming-casinos/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...