जिला उद्योग केन्द्र में ‘बुनकर मुद्रा योजना’ का विशेष शिविर आयोजित

जिला उद्योग केन्द्र में ‘बुनकर मुद्रा योजना’ का विशेष शिविर आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला उद्योग केन्द्र में गुरुवार को बुनकर मुद्रा योजना के तहत हथकरघा बुनकरों के आवेदन पत्र तैयार करवाने का विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 27 बुनकरों ने भाग लिया।
बुनकर सेवा समिति (जयपुर) के उप निदेशक तपन कुमार ने हथकरघा बुनकरों के लिए ‘बुनकर मुद्रा योजना‘ की सम्पूर्ण जानकारी बुनकरों को दी।
जिला मुख्य प्रबन्धक (एलडीएम) एम.एम.एल. पुरोहित ने बताया कि बुनकरों से सम्बन्धित क्षेत्र में कार्यरत बैंकों में बुनकर मुद्रा योजना के लक्ष्यों का आवंटन किया जाएगा, जिससे बुनकरों को सुविधा होगी।
पंजाब नेशनल बैंक के अमित कुमार ने योजना के दस्तावेजों ओर सिविल स्कोर के बारे में विस्तार से बताया।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बुनकर मुद्रा योजना में न्यूनतम 50 हजार एवं अधिकतम 5 लाख तक की कार्यशील पूंजी ऋण कम ब्याज पर उपलब्ध करवाई जाएगी। जो व्यक्ति हथकरधा बुनकर का कार्य करते हैं एवं बुनकर कार्ड धारक हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों में भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बुनकर मुद्रा योजना के पांच आवेदन पत्र तैयार करवाए गए। बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चार आवेदन पत्र भी प्राप्त हुए।
सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार तथा जिला उद्योग अधिकारी अतुल शर्मा ने उपस्थित बुनकरों  को योजना के बारे में आवेदन पत्र तैयार करवाने संबंधी जानकारी दी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...