बीकानेर : बेखौफ लुटेरों ने एटीएम लूटने की कोशिश, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर : बेखौफ लुटेरों ने एटीएम लूटने की कोशिश, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जंहा बीती रात नापासर थाना क्षेत्र के में अज्ञात जनों ने एटीएम लूटने की कोशिश की । गनीमत रही कि एमटीएम से रूपये निकालने में ये अज्ञात चोरी सफल नहीं हो पाएं । जानकारी के अनुसार गुसाईसर एनएच 11 पर स्तिथ बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने एटीएम लूटने की कोशिश की । घटना की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारी व नापासर थानाधिकारी जगदीश पांडर मौके पर पहुंचे । जानकारी के मुताबिक एटीएम से रुपए नहीं निकले हैं । रुपए बच गए मगर एटीएम को पूरी तरह से तोडफ़ोड़ की गई हैं । बताया जा रहा है कि इस एटीएम पर गार्ड भी नहीं है । पुलिस द्वारा एटीएम में लगे सीसीटीवी केमरे खंगाले जा रहे हैं । कैमरों में दो तीन लोग आते दिख रहे हैं । लेकिन इसमें चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं देने से पहचान में परेशानी हो रही है । फिर भी पुलिस संदिग्धों के यहां दबिश देकर लूट का प्रयास करने वालों को पकड़ने के लिये जुट गई है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414