बीकानेर स्थापना दिवस पर जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने जारी किया वीडियो संदेश

बीकानेर स्थापना दिवस पर जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने जारी किया वीडियो संदेश

जयपुर/बीकानेर@जागरूक जनता।  जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने गुरुवार को बीकानेर के स्थापना दिवस आखाबीज और आखातीज पर वीडियो संदेश जारी कर बीकानेर जिले के निवासियों, राज्य और  देश-विदेश  में बसे बीकाणे के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

डॉ. कल्ला ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारे बीकाणे की गंगा जमुनी तहजीब, साम्प्रदायिक सौहार्द्र और भाईचारे की पूरी दुनियां में अलग मिसाल है। बीकाणे के लोगों की रगों में आतिथ्य सत्कार एवं पराई पीड़ा को अपनी मानकर मदद के हाथ बढ़ाने की भावना बसी हुई है। वे खुशमिजाजी से जीवन जीने की कला के सच्चे पैरोकार है। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लोग बिना रूके और बिना थके आपसी मेलजोल और सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना से जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सच्चे मन से प्रयास करते हैं। यहीं हम लोगों की सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा में हर जाति, मजहब और पंथ के लोगों ने आपसी मेलजोल से सुख-दुःख में एक दूसरे का साथ निभाया हैं। उल्लास और गौरव के क्षण हो या फिर संकट की घड़ियां हमारा बीकाणा अपने संस्कारों और सांझी परम्पराओं के दम पर वक्त के भाल पर अपनी अमिट छाप छोड़ता चला है।

डॉ. कल्ला ने कहा कि बीकानेर के वाशिंदों ने समय के हर कालखंड में धैर्य, संयम और विवेक के साथ स्थितियों के अनुसार खुद को ढालकर विकास के पथ पर जिले को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुझे भी चार दशक से अधिक समय से बीकानेर की विकास यात्रा में आप सबके साथ सहभागी होने का मौका मिला है। बीकानेर और यहां की अवाम की खुशहाली और तरक्की की भावना से सदैव सकारात्मक नजरिए से कार्य करने के प्रयासों में आप सबने सदैव बढ़-चढ़कर साथ निभाया है।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बीकानेर में निवासरत तथा राज्य, देश और विदेश में अपने कर्मक्षेत्र में डटे बीकानेरी भाईयों और बहिनों की कर्मठता पर मुझे बड़ा नाज होता है। उन्होंने कामना कि आने वाले दिनों में सब मिलकर अपने प्रयासों से बीकानेर की शान में चांद लगाने के मिशन को निरंतर गति देते रहेंगे।

डॉ. कल्ला ने जिले के नागरिकों को ‘घणै मान रै साथै मोकळी-मोकळी बधायी अर शुभकामनावां’ देते हुए कहा कि वे कोरोना काल में अपना पूरा ध्यान रखें, घर पर ही रहे तथा बहुत आवश्यकता होने पर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने पर हर समय मास्क लगाएं रखें। एक—दूसरे से मास्क लगाकर ही वार्तालाप करे, बिना मास्क वालों से बातचीत नहीं करे। दूध एवं सब्जी जैसी चीजे लेने जाए तो कोविड एडवाइजरी का अक्षरश: पालन करे। खुद भी बचे तथा दूसरों को भी बचाएं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...