जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया सिटी राउंड,गाइडलाइन की अनुपालना का लिया जायजा

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया सिटी राउंड,गाइडलाइन की अनुपालना का लिया जायजा

बीकानेर@जागरुक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता और पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सिटी राउंड लिया और महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन लाॅकडाउन गाइडलाइन की अनुपालना का जायजा लिया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान गाइडलाइन की शत-प्रतिशत अनुपालना करवाई जाए। किसी भी व्यक्ति द्वारा इसकी अवहेलना की जाती है, तो नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गैर अनुमत श्रेणी की कोई भी दुकान खुली नहीं रहे। लोगों की सड़कों पर बेवजह आवाजाही नहीं हो। सभी एरिया मजिस्ट्रेट, ज्वाइंट एनफोर्समेंट टीमों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित विजिट करें तथा गाइडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विवाह समारोहों की भी नियमित निरीक्षण किया जाए तथा नियमों की अवहलेना पाई जाने पर जुर्माना लगाया जाए।
  जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारियों ने शार्दूल सिंह सर्किल, एमजी रोड, कोटगेट, पुरानी जेल रोड, ठठेरा मोहल्ला, भुजिया बाजार, लक्ष्मीनाथ घाटी, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर, नोखा रोड, गोगागेट, रानी बाजार, रानी बाजार पुलिया, अम्बेडकर सर्किल, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल से कलक्ट्रेट तक विजिट किया। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) अरुण प्रकाश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


*बैंड सीज, शराब की दुकान के खिलाफ एफआईआर*


जिला कलक्टर के सिटी राउण्ड के दौरान गोपेश्वर बस्ती में जय भैंरूनाथ बैण्ड की दुकान खुली पाई गई, जो कि गैर अनुमत श्रेणी की थी। इस संबंध में जिला कलक्टर के निर्देश पर एरिया मजिस्ट्रेट ने आगामी आदेशों तक उसे तत्काल सीज कर दिया। गंगाशहर रोड पर श्री करणी वाइंस का मुख्य गेट बंद था, लेकिन पीछे के दरवाजे की ओर कुछ लोग खड़े पाए गए। यहीं नालीनुमा छेद में हाथ डालने पर कुछ छोटी बोतलें भी बरामद हुई। जिला कलक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के दल ने दुकान के अंदर छिपकर बैठे व्यक्तियों को निकालते हुए दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसी प्रकार बेवजह सड़क पर घूमते हुए दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...