EXIT POLL : रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बंगाल में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, असम में करेगी वापसी, ममता की बढ़ी चुनौती

EXIT POLL : रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बंगाल में सबसे बड़ी पार्टी भापजा, असम में करेगी वापसी, ममता की बढ़ी चुनौती

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की सरकार बना सकती है। एबीसी नील्सन-सी वोटर सर्वे के मुताबिक राज्य में टीएमसी को 152 से 164 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा करने वाली बीजेपी को 109 से 121 सीटें ही मिलेंगी। रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के सर्वे में 138 से 148 सीटें बीजेपी को मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी को 128 से 138 सीटें मिल सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस 11 से 21 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी का यह सर्वे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की उम्मीदों को बढ़ाने वाला है।

किसी भी सर्वे को देखें तो 2016 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। बीते चुनाव में भगवा दल को 3 सीटों पर ही जीत मिलेगी। पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को 8वें और आखिरी राउंड की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल्स के नतीजे आए हैं।इनके जरिए बंगाल, असम समेत 5 राज्यों का चुनावी मूड सामने आया है। इन चुनावों में बीजेपी एक बार फिर से असम की सत्ता में वापसी की तैयारी में उतरी थी।
इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया सर्वे में असम में बीजेपी की वापसी
असम की बात करें तो इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी की वापसी का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी गठबंधन को राज्य में 48 फीसदी वोट के साथ 75 से 80 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस गठबंधन को 40 से 45 सीटें सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य को 1 से 4 सीटें ही मिलेंगी। 24 मार्च को जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में चुनाव आयोग ने कहा था कि 27 मार्च 2021 शनिवार शाम 7 बजे से 29 अप्रैल 2021 गुरुवार को शाम 7:30 बजे तक एग्जिट पोल का प्रसारण या प्रकाशित नहीं किया जा सकता है। यानी इस समय के बाद ही कोई भी टीवी चैनल या एजेंसी एग्जिट पोल का प्रसारण कर सकते हैं। 
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भी असम में बीजेपी सरकार
टुडेज चाणक्य के सर्वे में असम में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़े मुकाबले की बात कही गई है। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिल रहे हैं और कांग्रेस को भी इतना ही वोट मिलने का अनुमान है। हालांकि सीटों की बात करें तो बीजेपी को 61 से 70 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 47 से 56 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में शून्य से 3 सीटें जा सकती हैं।
रिपब्लिक टीवी के सर्वे में भी असम जीत रही बीजेपी
असम में रिपब्लिक टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में भी बीजेपी की जीत का दावा किया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में बीजेपी को 74 से 84 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों को 1 से 3 सीटें ही मिलने का अनुमान है।
ममता के सामने बंगाल में 10 साल के शासन को बचाने की चुनौती
इसके अलावा टीएमसी के सामने बंगाल में 10 साल के अपने शासन को बचाने की चुनौती है। 5 राज्यों के चुनाव में सबसे ज्यादा फोकस पश्चिम बंगाल पर ही है। बंगाल में सीएम ममता बनर्जी की सीट नंदीग्राम में भी बीजेपी ने कड़ी चुनौती पेश की थी। नंदीग्राम सीट से बीजेपी ने ममता के ही पुराने सिपहसालार शुभेंदु अधिकारी को चुनावी समर में उतारा था।
केरल में लेफ्ट और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला  वहीं केरल की बात करें तो सीपीएम की लीडरशिप वाले लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच सीधा मुकाबला है। तमिलनाडु में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बीजेपी सत्ता में आने की राह देख रही है। 

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414