मातेश्वरी वाइंस सहित सात दुकानें सीज, बिना अनुमति आयोजन पर भी लगाया जुर्माना,तहसीलदार ने की कार्यवाही

मातेश्वरी वाइंस सहित सात दुकानें सीज, बिना अनुमति आयोजन पर भी लगाया जुर्माना,तहसीलदार ने की कार्यवाही

बीकानेर@जागरूक जनता। गंगाशहर थाना क्षेत्र की एरिया मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सुमन शर्मा ने कोविड एडवाइजरी की अवहेलना करने पर गुरुवार को शराब की दुकान सहित कुल सात दुकानें सीज की। डागा पैलेस में बिना अनुमति पारिवारिक कार्यक्रम करने पर जुर्माना लगाया। शर्मा ने बताया कि नोखा रोड स्थित मातेश्वरी वाइंस में बैठक व्यवस्था करना पाया गया तथा निरीक्षण के समय यहां लोग भी मौजूद थे। इस कारण इसे सीज करते हुए दस हजार रुपए का चालान किया गया। वहीं किराना और दूध सहित छह अन्य दुकानें भी सीज की गई तथा इन पर 2 हजार 800 रुपये जुर्माना लगाया गया। इसी प्रकार डागा पैलेस में बिना अनुमति एक पारिवारिक दावत का आयोजन किया जा रहा था। इस पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया। तहसीलदार ने बताया कि समस्त कार्यवाहियों से 17 हजार 800 रुपये के चालान किए गए।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414