हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए पीबीएम खरीदेगा सौ आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर,डीएमएफटी फंड से मेहता ने स्वीकृत किए 70 लाख

हवा से ऑक्सीजन बनाने के लिए पीबीएम खरीदेगा सौ आक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर,डीएमएफटी फंड से मेहता ने स्वीकृत किए 70 लाख

बीकानेर@जागरूक जनता। कोविड-19 से ग्रसित आक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार के लिए डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से जिला कलेक्टर नमित मेहता ने 70 लाख रुपए लागत से 10 एलपीएम क्षमता के 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर खरीदने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की है।
   डीएमएफटी  के अध्यक्ष और जिला मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने बताया कि सामग्री को खरीदने के लिए अधीक्षक पीबीएम अस्पताल संबद्ध चिकित्सालय वर्ग को यह स्वीकृति जारी की गई है। राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी बीकानेर इस खरीद की कार्यकारी एजेंसी रहेगी। मेहता ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर जल्द से जल्द क्रय करने के निर्देश दिए गए हैं।

हवा से प्रति मिनट बनेगी दस लीटर आक्सीजन

पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ परमेंद्र सिरोही ने बताया कि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर एक छोटी मशीन होती है जिसके माध्यम से कम गंभीर कोविड मरीजों के लिए आवश्यक आक्सीजन  वातावरण से ही बनाई जा सकती है। इस मशीन से 10 लीटर  प्रति मिनट की क्षमता से वातावरण से सीधे आक्सीजन बिना किसी बाधा के  आपूर्ति की जा सकेगी। इससे वर्तमान सिस्टम पर बोझ हल्का होगा। खरीद जल्द से जल्द की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...