जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने यूआईटी के पूर्व चेयरमैन श्री अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने यूआईटी के पूर्व चेयरमैन श्री अग्रवाल के निधन पर शोक जताया

बीकानेर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व चेयरमैन श्री गोपाल अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री अग्रवाल का निधन पूरे बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। वे समाजसेवी, परोपकारी एवं धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे।  उन्होंने यूआईटी के चेयरमैन के रूप में कार्य करते हुए बीकानेर के विकास में अपना भरपूर योगदान दिया।

डॉ. कल्ला ने श्री अग्रवाल के निधन का समाचार मिलते ही उनके भाई, साले श्री सत्यनारायण अग्रवाल और रिश्तेदार श्री कालूजी बड़ी वाले से बात कर ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related