तय समय के बाद भी बिक रही शराब, रेट लिस्ट नदारद; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, जिम्मेदार मेहरबान क्यों?

सिरोही में आबकारी नियमों की खुलेआम अनदेखी

सिरोही @ जागरूक जनता। जिले में आबकारी विभाग के नाक के नीचे शराब विक्रय से जुड़े नियम-कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहने और सुबह तय समय से पहले दुकानों के शटर खुलने के आरोप सामने आए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार आबकारी महकमा मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सिरोही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई शराब दुकानों पर न तो खुलने-बंद होने का समय स्पष्ट रूप से अंकित है और न ही उसका पालन हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात तक खुलेआम शराब बेची जा रही है। वहीं सुबह भी निर्धारित समय से पहले दुकानों के शटर उठ जाते हैं। इससे कानून व्यवस्था और सामाजिक माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

रेट लिस्ट भी नहीं लगी, उपभोक्ताओं में नाराजगी

नियमों के अनुसार प्रत्येक शराब दुकान पर रेट लिस्ट का प्रदर्शित होना अनिवार्य है, ताकि उपभोक्ताओं से अधिक राशि वसूली न हो। लेकिन जिले की कई दुकानों पर रेट लिस्ट नजर नहीं आती। उपभोक्ताओं का कहना है कि मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं और शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

सिरोही के वरिष्ठ अधिवक्ता भेरूपाल सिंह बालावत ने आबकारी सीआई आशीष शर्मा को व्हाट्सएप संदेश भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल और गहरा गए हैं। बालावत ने आबकारी आयुक्त को भी लिखित शिकायत भेजकर सिरोही जिले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब शिकायत के बाद भी नियमों की पालना सुनिश्चित नहीं हो रही, तो इसके पीछे क्या कारण हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।

कई मासिक बंधी का खेल तो नहीं ?
स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा व आरोप भी है कि कहीं इस पूरे प्रकरण के पीछे ‘मासिक बंधी’ का खेल तो नहीं चल रहा? हालांकि इस संबंध में आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन कार्रवाई में हो रही देरी से संदेह गहराता जा रहा है। यदि ऐसा कुछ नहीं है तो फिर कार्रवाई करने में संकोच क्यों किया जा रहा है, यह भी बड़ा प्रश्न है।

जिला आबकारी अधिकारी ने दिया जवाब

इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि वे कोर्ट में एविडेंस पेशी पर हैं। हालांकि उन्होंने विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी। अब देखने वाली बात यह होगी कि आबकारी आयुक्त स्तर पर की गई शिकायत के बाद क्या विभाग सख्त रुख अपनाता है या फिर नियमों की अनदेखी का यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। जिले के नागरिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई का इंतजार है।

रिपोर्ट – तुषार पुरोहित सिरोही

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG


www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 20 May 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 13 May 2026

Jagruk Janta 13 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

देर रात तक छलक रहे जाम, सिरोही आबकारी विभाग मौन

सियावा शराब ठेके पर नियमों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों...