बीकानेर में लापरवाही का “जन अनुशासन पखवाड़ा”! आमजन उतरा सड़को पर, क्या ऐसे होगा कोरोना कंट्रोल???

-नारायण उपाध्याय
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में सोमवार को जन अनुशासन पखवाड़े की शुरुआत सूर्योदय की पहली किरण के साथ धज्जियां उड़ाने से शुरू हुई जो अनवरत  देर शाम को जाकर थमी । रविवार देर रात्रि राज्य सरकार ने 19 अप्रेल से 3 मई तक लॉकडाउन के नए वर्जन के रूप में जन अनुशासन पखवाड़े की सख्त गाइडलाइन जारी कर कड़ाई से इसके आदेश की पालना करवाने के निर्देश दिए । लेकिन आदेश जारी होने की अगली भोर होते ही किसी बड़ी सख्ती की आशंका के चलते सुबह सुबह सब्जी मंडी में भारी भीड़ लग गई । लगभग सात बजे के करीब तो सब्जी मंडी का दृश्य देखकर ऐसा लगा मानो यंहा कोई मेला लगा हो । सब्जी एंव फल फ्रूट व्यापारी कैलाश उपाध्याय ने बताया कि मंडी में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई लेकिन मंडी प्रशासन इन सब के आगे बेबस नजर आया । इसके बाद जैसे जैसे दिन ढला वैसे वैसे आमजन बाजारों में उमड़ पड़ा । वैसे गाइडलाइन में सब्जी फल फ्रूट, किराना दूध की दुकानों को छूट दी गई थी । फड़बाजार में दुकानदार और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई तो कई जगह लापरवाह दुकानदार मीडिया से गाली गलौच पर उतर आए वंही कैमरे में कैद हुए लापरवाही के वीडियो तक को डिलीट करवा दिया गया । वंही शराब की इक्का दुक्का दुकानें भी खुली नजर आई जंहा मीडिया पहुंचा तो आनन फानन में दुकानें बंद कर दी गई । वीकेंड कर्फ्यू के 59 घण्टो में जंहा शहर के ह्र्दयस्थल कोटगेट पर सन्नाटा पसरा हुआ था वंही सोमवार को जन अनुशासन पखवाड़े में लोगो की आवाजाही काफी संख्या में नजर आई हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पस्त नजर आए । वंही शहर के बाहरी हिस्से में तो आमदिनों की तरह आवाजाही नजर आई हालांकि  इस दौरान अनुमत दुकानें ही खुली नजर आई । वंही शहर में कई जगह राज्य सरकार के जन अनुशासन पखवाड़े को लेकर आमजन में चर्चा गर्म रही कि आखिर किस रणनीति के तहत यह गाइडलाइन जारी की गई है कि एक तरफ तो आदेश में कहा गया है कि सख्ती रहेगी लेकिन इसके उलट शहर की सड़कों पर बेवजह घूमने वालो की संख्या में सुबह से शाम तक लगातार इजाफा होता रहा । ऐसे में कोरोना पर विजय पाने की उम्मीद क्या की जा सकती है ?? यह बड़ा चिंता का सवाल है !

सोमवार को कोरोना का फिर महाविस्फोट
बीकानेर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कोरोना ने जबरदस्त छलांग लगाई जिसमे अलग-अलग दो रिपोर्टों में कुल 403 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है । सीएमएचओ ने बताया कि 1527 सेंपल में से 403 पॉजिटिव सामने आए है वंही इस वायरस से चार मरीजों की मौत भी हो गई । जिले में अब तक 2929 पॉजिटिव रिपोर्ट हो चुके है जिसमे से अब एक्टिव केसों की संख्या 2792 रह गई है ।

वेक्सीनेशन युद्धस्तर पर, आंकड़ा चार लाख पार
जिले में मंगल टीका अभियान के तहत वेक्सीनेशन युद्धस्तर पर जोरों शोरों से चल रहा है जिसमे पहली बार फर्स्ट डोज से ज्यादा सेकंड डोज लगी है । आईसीसी के मालकोश आचार्य ने बताया कि सोमवार को कुल 121 केंद्रों पर 14,965 का टीकाकरण हुआ जिसमें 7,688 को सेकंड डोज लगाई गई है वंही 7,277 को वेक्सीन की पहली डोज लगाई गई है । इसके साथ ही जिले में
टीकाकरण का आंकड़ा चार लाख पार हो गया है । आचार्य ने बताया बीकानेर को कोविशील्ड वैक्सीन की 28000 डोज जल्द ही मिलेगी । मंगलवार को 67 केंद्रों पर टीकाकरण होगा ।

लगातार तीसरे दिन जिला कलक्टर ने किया सिटी राउंड

जिला कलक्टर नमित मेहता ने सोमवार को लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू की पालना की समीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा व जॉइंट एनफोर्समेंट टीमों के साथ शहर का दौरा किया। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कलक्ट्रेट से केईएम रोड, कोटगेट, दाऊजी रोड, सोनगिरी कुआं, जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट, मोहता सराय, गंगाशहर, गोगागेट, रेलवे स्टेशन, रानी बजार आदि क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाएं। उन्होंने एरिया मजिस्ट्रेटों द्वारा दिन भर में कई गई कार्यवाही की समीक्षा की। अधीक्षक प्रीति चंद्रा ने थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि गाइडलाइन की पालना न करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...