फडणवीस के भतीजे तन्मय ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कांग्रेस बोली- तुरंत गिरफ्तार करे पुलिस

तन्मय की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के कम उम्र के भतीजे ने टीकाकरण कराया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि अभी जब 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होना था, तब भाजपा नेता के भतीजे को वैक्सीन आखिर कैसे मिल गई।

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह उनके भतीजे तन्मय फडणवीस हैं। दरअसल, तन्मय की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह कथित रूप से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने का दावा कर रहे हैं।

तन्मय की इस पोस्ट के बाद कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री के कम उम्र के भतीजे ने टीकाकरण कराया। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि अभी जब 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होना था, तब भाजपा नेता के भतीजे को वैक्सीन आखिर कैसे मिल गई। कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि उद्धव सरकार पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय को तुरंत गिरफ्तार करे।

कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा, मोदी सरकार ने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की अनुमति दी है। ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे तन्मय का टीकाकरण कैसे हो सकता है। भाजपा नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है। क्या आम जनता का जीवन कुछ भी नहीं है।
इसके अलावा, कांग्रेस नेता श्रीवत्स ने भी पूर्व सीएम के भतीजे के इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीर का स्क्रीनशॉट ट्वीट किया है। श्रीवत्स ने ट्वीट में सवाल करते हुए लिखा, प्रिय देवेंद्र फडणवीस जी, क्या आपके भतीजे की उम्र 45 वर्ष है। अगर नहीं तो वह वैक्सीन लेने के लिए कैसे योग्य है। रेमेडीसीवर की तरह ही क्या आप टीकों का भंडारण कर रहे हैं और अपने परिवार के सदस्यों को दे रहे हैं। लोग मर रहे हैं। वैक्सीन की कमी है, मगर फडणवीस परिवार सुरक्षित है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...