इकट्ठे बिलो को जमा कराने में उपभोक्ताओं को छूट दी जाए – बालमुकुंद आचार्य

जयपुर। स्वामी बालमुकुंद आचार्य विधायक हवा महल जल भवन जयपुर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल जी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन के तहत जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता बैठक में सम्मिलित हुए। बैठक में बालमुकुंद आचार्य ने ग्रीष्म ऋतु के प्रारम्भ से पूर्व पेयजल व्यवस्था के प्रभावी संचालन हेतु विधानसभा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में कई वर्षो के बकाया बिल उपभोक्ताओं को भेजे जाने की शिकायत की जिससे आमजन पर भार आ गया है। उन्होंने जलदाय विभाग की गलती होने के कारण बिलों में रियायत दिलाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया। मंत्री चौधरी ने इस सम्बन्ध में शीघ्र रियायत दिए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। स्वामी जी ने शहरी क्षेत्र की जर्जर पाइप लाइन बदल कर गंदे पानी की समस्या का निराकरण करने का सुझाव दिया। बैठक में जयपुर दौसा अलवर व झुंझुनूं जिले के जनप्रतिनिधि व जलदाय विभाग के अभियंता उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...