प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति (एसटीएसी) की बैठक का आयोजन

जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत एसबीआई जनरल इश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड द्वारा चूरू जिले की पांच तहसीलों में खरीफ 2021 की फसल कटाई प्रयोगों पर दी गई आपत्तियों की सुनवाई हेतु प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में गुरूवार को पंत कृषि भवन में राज्य स्तरीय तकनीकी सलाहकार समिति (एसटीएसी) की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बीमा कम्पनी की आपत्तियों एवं जिले द्वारा दिये दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। प्रमुख शासन सचिव द्वारा उक्त प्रकरण के संबंध में जिले द्वारा दिये गये तथ्य बीमा कम्पनी को परीक्षण हेतु उपलब्ध कराने तथा विश्लेषण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इस दौरान बैठक में आयुक्त कृषि श्री कन्हैया लाल स्वामी, आयुक्त बागवानी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी, चुरू कलेक्टर श्रीमती पुष्पा सत्यानी, निदेशक मौसम विभाग श्री आर.एस. शर्मा, राजस्व मंडल अजमेर, एसआरएसएसी जोधपुर, एनएसएसओ, आर्थिकी व सांख्यिकी विभाग जयपुर, एसबीआई जीआईसी के प्रतिनिधि, चुरू जिले व आयुक्तालय के कृषि अधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...