खेती किसानी को उन्नत एवं विकसित करने के लिए सात दिन में 100 दिन की कार्य योजना होगी तैयार – शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी

कृृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ पृृथ्वी ने कहा कि खेती किसानी में वर्तमान समय में आये परिवर्तनों को ध्यान में रखकर राज्य में कृृषि को उन्नत एवं विकसित किया जायेगा। इसके लिए विभाग 100 दिन की कार्य योजना बनाकर इसकी क्रियान्विति पर कार्य करेगा।

जयपुर। कृृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ पृृथ्वी ने कहा कि खेती किसानी में वर्तमान समय में आये परिवर्तनों को ध्यान में रखकर राज्य में कृृषि को उन्नत एवं विकसित किया जायेगा। इसके लिए विभाग 100 दिन की कार्य योजना बनाकर इसकी क्रियान्विति पर कार्य करेगा।

डॉ पृृथ्वी बृृहस्पतिवार को पंत कृृषि भवन में विभागीय अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में कृषकों से किये गये वादों को राज्य सरकार द्वारा प्रमुखता से पूर्ण किया जायेगा। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमारी कार्य योजनाऐं कृृषकों के सम्पूर्ण विकास पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने आगामी 100 दिनों की प्रभावी कार्य योजना एक सप्ताह में बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कृृषि के क्षेत्र में हो रहे कार्यो का भी अध्ययन करें, ताकि प्रदेश को कृृषि के क्षेत्र में मजबूत किया जा सकें।

डॉ पृृथ्वी ने कहा कि कृृषकों के विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे नवाचारों को राज्य की आवश्यकता को ध्यान में रखकर अपनायें, जिससे इसका फायदा पात्र लोगो को ज्यादा से ज्यादा मिल सकें। इस अवसर पर आयुक्त कृृषि श्री कन्हैया लाल स्वामी, आयुक्त उद्यानिकी श्री लक्ष्मण सिंह कुड़ी, निेदेशक कृृषि विपणन विभाग श्रीमती पुष्पा सत्यानी, प्रबन्ध निदेशक राजस्थान राज्य भण्डार व्यवस्था निगम श्री ओ.पी. बुनकर एवं वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...