गणगौरी कॉलेज में स्काउट यूनिट प्रारंभ

जयपुर @ जागरूक जनता। राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर के प्राचार्य डॉ . प्रहलाद सहाय बुनकर ने बताया कि महाविद्यालय में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड्स राज्य मुख्यालय, जयपुर के राज्य मुख्य आयुक्त ने रेंजर टीम को मान्यता प्रदान कर राजस्थान राज्य भारत स्काउट्स व गाइड्स का अंग बनाने की स्वीकृति जारी की है।
प्राचार्य प्रोफेसर बुनकर ने जानकारी दी कि स्काउट में भ्रातृत्व भावना का विकास होता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वावलम्बन, अनुशासन तथा जनसेवा की भावना जागृत करना है। एक शुभ कार्य प्रतिदिन करना इसका मुख्य उद्देश्य है। भ्रमण में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को रोवरिंग/रेंजरिंग अनुपम अवसर प्रदान करती है। अधिकांश भ्रमण तथा शिविरों के कार्यक्रम स्काउट मुख्यालय जयपुर से प्राप्त होते है तथा प्रायः जयपुर , पुष्कर,आबू पर्वत, कश्मीर, शिमला, पंचमढी आदि स्थानों पर आयोजित किये जाते हैं। दिसम्बर में अन्त: राजस्थान रोवर मूट राजस्थान के किसी दर्शनीय या रमणीय स्थान पर प्रतिवर्ष आयोजित होता है।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...