कॉलेज में प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 12जुलाई

जयपुर @ जागरूक जनता। राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर ने बताया आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के संशोधित प्रवेश कार्यक्रमानुसार बीए/बीएससी पार्ट प्रथम में प्रवेश की इच्छुक छात्राएं अब12 जुलाई तक ऑनलाईन प्रवेश फार्म भर सकेंगी। महाविद्यालय द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन की अन्तिम तिथि 15 जुलाई है। अन्तिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 17 जुलाई को होगा।अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में दस्तावेज सत्यापन एवं ई-मित्र पर शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 22 जुलाई है तथा 24जुलाई को प्रवेशित छात्राओं की प्रथम सूची का प्रकाशन एवं 25 जुलाई को प्रवेशित विद्यार्थियों का वर्ग निर्धारण एवं विषय आवंटन किये जायेंगे।
प्राचार्य प्रोफेसर बुनकर के अनुसार महाविद्यालय में स्नातक पार्ट प्रथम का शिक्षण कार्य 26 जुलाई से प्रारम्भ होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...