हनुमानजी के सबसे बड़े धाम मेहंदीपुर बालाजी में जन्मे नंद गोपाल

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल  से गुंजी मेहंदीपुर बालाजी नगरी

महंत डां.नरेशपुरी महाराज ने 101 किलो पंचामृत से भगवान कृष्ण को कराया महाअभिषेक ,की महाआरती

551 किलो लौकी हलवा,61 किलो कलाकंद,51 किलो पंजीरी सहित अन्य व्यंजनों का लगाया भोग


प्रदीप बोहरा @जागरूक जनता
मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के सामने  सीताराम मंदिर में विराजमान भगवान राधाकृष्ण विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली जन्माष्टमी महंत नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में धूमधाम से भव्य रूप से मनाई गई। बालाजी मंदिर व सीताराम राधाकृष्ण मंदिर को दुल्हन की तरह रंग बिरंगी लाइटों से सुंदर रूप से सजाया गया। वही मंदिर में सजी भगवान के जन्म के बाल रूप सहित अन्य झांकियां  श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरा मंदिर परिसर क्षेत्र लाइटों से जगमगा रहा था। इस महा आयोजन पर चार चांद लगाने इस्कॉन मंदिर से आई भजन मंडली ने हरे राम हरे कृष्णा भजनों पर  लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया पूरी रात दोनो ओर भजन पार्टी मौजूद थी भजनों की सरिता बहती रही और इस आनंदमय भजनों का लोगों ने जमकर भक्ती आनंद लिया। भगवान के पहले जन्म उत्सव को मनाने बालाजी में भक्तों की भारी भीड़ मौजूद रही श्रद्धालुओं ने सीताराम राधाकृष्ण व बालाजी मंदिर में सजी झांकियां का दर्शन लाभ लिया।

बालाजी में रात 12 बजे जन्मे बालकृष्ण

बालाजी में भगवान कृष्ण के पहले कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी पीठाधीश्वर डॉक्टर नरेश पुरी महाराज ने पड़ितो के साथ भगवान राधाकृष्ण का 101 किलो पंचामृत से  मंत्रोचार के साथ महा अभिषेक किया। महा अभिषेक के बाद भगवान राधाकृष्ण को विशेष पोशाक पहनाकर  श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर के अंदर व बाहर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जन्म उत्सव मनाने के लिए मौजूद रही।


रात 12 बजते ही भगवान के दर्शनों को आतुर हजारों की संख्या मंदिर के अंदर व बाहर मौजूद श्रद्धालु के भीड़ ने जैसे ही भगवान के गर्भ ग्रह का पर्दा हटा और श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन हुए पूरा मंदिर परिसर नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की से गूंजायमान  हो गया चारों ओर भगवान के जन्म की बधाइयां शुरू हो गई भगवान जन्म की बधाई गीत शुरू हो गए इस्कॉन मंदिर आई  भजन मंडली ने हरे कृष्णा हरे राधे पर नाचने गाने लगे श्रद्धालु भी साथ-साथ थिरकने  पर मजबूर हो गए । पूरी बालाजी नगरी कृष्णा मय हो गई। वहीं  महंत डॉक्टर नरेश पुरी महाराज द्वारा भगवान राधा कृष्ण की महाआरती की गई आरती की पवित्र छिटे श्रद्धालुओं को दिए गए।

भगवान राधाकृष्ण को लगाया महाभोग

महाआरती के बाद महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने भगवान राधाकृष्ण को 551 किलो लोकी के हलवा, 61 किलो कलाकंद और 51 किलो पंजीरी के साथ मिश्री मेवा व अन्य व्यंजनों का महाभोग लगाया  भगवान की महा की प्रसादी व पंचामृत का सभी श्रद्धालुओं को वितरित किया गया ।

सुरक्षा के रहे पुख्ता बंदोबस्त

कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए बालाजी मंदिर ट्रस्ट ने अतिरिक्त गार्ड लगाकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था की गई । वही
बालाजी थाना पुलिस कस्बे में तैनात रही।
मानपुर पुलिस उपाधीक्षक दीपक मीना, बालाजी थाना प्रभारी अजीत बड़सरा श्रद्धालुओं की व्यवस्था में तैनात रहे। टोडाभीम बालाजी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी भी व्यवस्था बनाए रखना में तैनात थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...