कृषि विश्वविद्यालय “नशे के खिलाफ” एकजुट : रैली निकाली, नशामुक्त भारत के निर्माण की ली शपथ।

जोधपुर। जीवन है अनमोल हमारा, इसे यूं न बेकार करो, सपनों को सच करना है तो नशे से इंकार करो..। ‘नशा एक आग है, जो घर जलाती है, खुशियां छीनकर जिंदगी भर रुलाती है, जैसे संकल्पों से सराबोर होकर रविवार को कुलगुरु प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह जैतावत की अगुवाई में समस्त कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर “नशे के खिलाफ” एकजुट नजर आया। ये नजारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ‘नशा मुक्त भारत अभियान 2026’ के तहत दिखाई दिया। कार्यक्रम के आरंभ में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कृषि महाविद्यालय जोधपुर, डेयरी एवं खाद प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी एवं कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न नारों से आकाश गुंजायमान करते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को कुलगुरु प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह जैतावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान महाविद्यालय के कोच श्री लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को निर्देशित किया।
युवा परिवार की खुशियों को देवें प्राथमिकता
रैली के पश्चात विश्वविद्यालय के पी जोशी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा न सिर्फ एक परिवार बल्कि पीढ़ियों को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि हमारे युवा परिवार की खुशियों व माता-पिता के सपनों को तरजीह देवें। गलत संगत के असर में आकर क्षणिक खुशी के चक्कर में संपूर्ण जीवन बर्बाद ना करें।
इस दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ एम एम सुंदरिया, निदेशक प्रसार, डॉ सेवाराम कुमावत,
अधिष्ठाता व संकायाध्यक्ष, डॉ जे आर वर्मा व अधिष्ठाता डॉ एम एम कुमावत ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। विद्यार्थियों की ओर से अर्जुन सिंह, रानी कंवर व सुशीला ने नशे के खिलाफ विचार रखें।
पीएम श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन सुना
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से देश के करोड़ों युवाओं को नशे के खिलाफ जुटने एवं नशा मुक्त समाज की ओर अग्रसर होने का वर्चुअल संबोधन भी सुना।
कुलगुरु ने दिलवाई शपथ
कार्यक्रम के दौरान कुलगुरु प्रोफेसर जैतावत ने समस्त विद्यार्थियों, विश्वविद्यालय के सदस्यों एवं विश्वविद्यालय में चल रहे तीनों देसी बैच के प्रतिभागियों को आजीवन नशे से दूर रहने एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई। इस दौरान विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक, डॉ कमल किशोर सैनी ने अभियान की जानकारी व उपयोगिता साझा की। समारोह में आभार, निदेशक एचआरडी, डॉ महेंद्र कुमार ने जताया। कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के समस्त निदेशक, अधिकारी गण, शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।
रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/
जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG
जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


