“युवाओं की प्रतिभा और ज्ञान से सशक्त होगा आत्मनिर्भर भारत” — डॉ. प्रेमचंद बैरवा

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का भव्य दीक्षांत समारोह : 23 स्वर्ण पदक विजेताओं सहित 900 से अधिक विद्यार्थियों को प्रदान की गईं उपाधियां

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का भव्य एवं गरिमामय दीक्षांत समारोह शनिवार को बिरला ऑडिटोरियम में उत्साह, गौरव और अकादमिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं तथा विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी एवं समस्त बियानी परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी ने स्वागत उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने, नवाचार को अपनाने, आत्मनिर्भर बनने तथा अपने ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाज और राष्ट्र के विकास में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि नई जिम्मेदारियों, संकल्पों और चुनौतियों के साथ जीवन के अगले चरण में प्रवेश करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ कौशल, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और नवाचार को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्नातकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कारों और नैतिक मूल्यों से जुड़े रहते हुए सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का संदेश दिया। बांदीकुई विधायक भगचंद टांकड़ा ने सभी स्नातकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल कमीशन फॉर होम्योपैथी के चेयरमैन प्रो. तारकेश्वर जैन ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए निरंतर सीखते रहने की प्रेरणा दी। वहीं, राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. राजीव जैन ने शिक्षा, नैतिक मूल्यों, शोध एवं कौशल विकास के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने का संदेश दिया।

दीक्षांत समारोह में वाणिज्य एवं प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, नर्सिंग, फार्मेसी, विधि, बी.पी.एड. एवं बीसीएसएम सहित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 23 स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में विशेष उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखने को मिला।

समारोह के अंत में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के डीन एवं प्राचार्य डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान एवं सामूहिक छायाचित्र के साथ समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ.

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😊 🌸      

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय मंथन, जयपुर में विशेषज्ञों ने साझा किए नवीन शोध और उपचार के उपाय

जयपुर। इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी के वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशियलिटी...

मीडिया को जानकारी देने से CEO ने किया इनकार, बोले—‘मेरे पास समय नहीं’

सिरोही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गुड गवर्नेंस पर...

Jagruk Janta Hindi News Paper 29 July 2026

Jagruk Janta 29 July 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM श्री केन्द्रीय विद्यालय,प्रबंधन समिति की बैठक का हुआ आयोजन

माउंट आबू. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, आबू पर्वत में...