डॉ संतोष विश्नोई को शब्द-साधक सम्मान

श्री डूंगरगढ़। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति ने राज्य स्तरीय साहित्यकार समारोह श्री डूंगरगढ़ के संस्कृति सभागार में आयोजन किया गया। संस्था का हीरक जयंती वर्ष होने के कारण इस समारोह में भाषा, साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्यकारों में सहायक प्रोफेसर डॉ. संतोष विश्नोई को इस वर्ष का शब्द-साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। उनको यह सम्मान जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर पी.सी. त्रिवेदी, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा के कुलपति प्रोफेसर आर. एल. गोदारा एवं राजस्थानी साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं भाईचारा फाउंडेशन के अध्यक्ष वेदव्यास जी के हाथों प्रदान किया गया। हिंदी – राजस्थानी के प्रख्यात साहित्यकार मनोहर सिंह राठौड़ इस समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अध्यक्ष श्री श्याम महर्षि, संस्था के उपाध्यक्ष बजरंग शर्मा, संस्था मंत्री व समारोह संचालक रवि पुरोहित जी ने डॉ. संतोष विश्नोई को बधाई ज्ञापित करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। इसके अतिरिक्त इस समारोह में मल्लाराम माली स्मृति साहित्य सम्मान सीकर के रमेश जोशी, डॉ. नन्दलाल महर्षि स्मृति हिन्दी साहित्य सृजन पुरस्कार जयपुर के कैलाश मनहर एवं पं. मुखराम सिखवाल स्मृति राजस्थानी साहित्य सृजन पुरस्कार बीकानेर के शंकर सिंह राजपुरोहित को दिया गया। इनको पुरस्कार स्वरूप 11-11 हजार रुपए, प्रशस्ति पत्र, शॉल, प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए।

.

.

.

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गंगा दशहरे पर अलख पंथ के प्रणेता श्री उदयगिरी जी महाराज की मूर्ति की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा

'देवो भूत्वा देवं यजेत' और 'सुप्रतिष्ठोभव' की वेद ध्वनियों...

विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली जन जागरूकता रैली।

भरतपुर हरित बृज सोसायटी एवं प्रदूषण नियंत्रण मंडल के...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 June 2025

Jagruk Janta 4 June 2025Download

UEM जयपुर राजस्थान के छात्रों को उनके ड्रीम जॉब्स दिलाने में बना अग्रणी

संस्थान 100% प्लेसमेंट, ₹72 लाख का पैकेज और अंतरराष्ट्रीय...