महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल में प्रसव हुआ और एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ.

झालावाड़. राजस्थान के ‎झालावाड़ के राजकीय जनाना अस्पताल में एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया है. वहां एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. इनमें 4 बच्चियां और एक बच्चा है. डॉक्टरों ने बताया है कि प्रसव के बाद मां की हालत सामान्य है. चारों नवजात भी सकुशल हैं. लेकिन उनका वजन कम होने के कारण उन्हें अस्पताल की एनआईसीयू (NICU) में भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा गया है. बच्चों के जन्म पर परिवार और उनके करीबी लोग बहुत खुश हैं और बधाई देने हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं. झालावाड़ के जनाना अस्पताल में हुए इस प्रसव की बड़ी चर्चा हो रही है.

‘मैंने तो एक ही बेटी मांगी थी’
झालावाड़ के पति-पत्नी अरुण कश्यप (32) और ज्योति कश्यप (25) की शादी सात साल पहले हुई थी. उनका 5 साल का एक बेटा है. इस बुधवार, 8 जुलाई को ज्योति कश्यप की जनाना अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी हुई और एक साथ चार बच्चों का जन्म हुआ.

‎बच्चों के पिता अरुण कश्यप इसी हॉस्पिटल में काम करते हैं. उन्होंने डिलीवरी के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा,”यह सब भगवान की मर्जी है.मैंने तो एक बेटी की ही उम्मीद की थी, लेकिन भगवान ने मुझे तीन बेटियां और एक बेटा दिया है.जो भी दिया है, उसकी खुशी है.”

डॉक्टर ने बताया दुर्लभ
जनाना अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि हॉस्पिटल में उनके सामने इस तरह का ये पहला प्रसव है. उन्होंने बताया कि इस तरह से चार बच्चों का जन्म होना सामान्य घटना नहीं है. उन्होंने बताया कि प्रसव के 24,000 मामलों में से सिर्फ एक मामला इस तरह का आता है.

फिलहाल झालावाड़ की इस घटना की काफी चर्चा हो रही है. चिकित्सकों का कहना है कि नवजातों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है.

रिएक्ट करें
♥️  
   

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता Instagram Page को फॉलो करें
https://www.instagram.com/jagruk_janta/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राजस्थान में पंचायत चुनाव 13 अक्टूबर से, किस चरण की कब वोटिंग? जानें मतगणना कब होगी

राजस्थान में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 23 सिंतबर से...

जो संस्थान जीवन में आगे बढ़ाएं , उसके लिए रहे सदैव शुक्रगुजार – कुलगुरु जैतावत

एमबीए- एग्रीबिजनेस 2026 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह...

Jagruk Janta Hindi News Paper 15 July 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14 जागरूक जनता Facebook...