विनेश फोगाट रेसलर ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न, पुलिस ने PMO जाने से रोका

Wrestling Controversy: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवॉर्ड कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया है। वह इसे लौटने के लिए पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता को यह फैसला लेना पड़ा।

नई दिल्ली: एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी। उन्होंने देश में महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में यह ऐलान किया था। अब वह आज अपने अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लेकर पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर विनेश ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर अपना अवॉर्ड छोड़ दिए। विनेश ने पीएम को लिखा था पत्र विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी। संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

11 फरवरी को पटल पर रखा जायेगा राजस्थान प्रदेश का बजट

राजस्थान बजट की तारीख का ऐलान करने के साथ...

भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक बुधवार को, Budget सत्र की तैयारियों और नए अध्यादेशों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कल दोपहर कैबिनेट...

समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील पहल से हो...

जनहित से जुड़े प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए-यादव

जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव पहुंचे धोरीमन्ना तहसील-उपखण्ड कार्यालय,...