विनेश फोगाट रेसलर ने कर्तव्य पथ पर छोड़ा अर्जुन अवॉर्ड और खेल रत्न, पुलिस ने PMO जाने से रोका

Wrestling Controversy: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपना अर्जुन अवॉर्ड कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर छोड़ दिया है। वह इसे लौटने के लिए पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता को यह फैसला लेना पड़ा।

नई दिल्ली: एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने मंगलवार को ऐलान किया था कि वह अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड लौटा देंगी। उन्होंने देश में महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में यह ऐलान किया था। अब वह आज अपने अर्जुन और खेल रत्न पुरस्कार लेकर पीएमओ जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। फिर विनेश ने नई दिल्ली में कर्तव्य पथ के फुटपाथ पर अपना अवॉर्ड छोड़ दिए। विनेश ने पीएम को लिखा था पत्र विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने घटनाक्रम और डब्ल्यूएफआई के नए अध्यक्ष संजय सिंह के चुनाव पर निराशा व्यक्त की थी। संजय सिंह बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं, जिन पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप था। विरोध में ओलिंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं। वहीं बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री वापस किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...