बीकानेर में दर्दनाक हादसा : होली पर घर लौट रहे दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत,पूरा गांव शोक में डूबा..

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के बामनवाली गांव में होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई, दरअसल गांव के दो युवक होली पर गुरुवार को देर रात अपनी कार में गांव आ रहे थे कि रास्ते में सब्जी से भरे ट्रक से टक्कर हो गई । दोनों की मौके पर ही मौत हो गई । शुक्रवार दोपहर ही इनका अंतिम संस्कार किया गया , जिसमें पूरा गांव उमड़ पड़ा । पूरे गांव के हर बड़े बुजुर्ग व युवा के चेहरे पर गम का माहौल था। जानकारी के अनुसार बामनवाली गांव के रहने वाले रामस्वरूप और कन्हैयालाल सारस्वत गज्जेवाला गांव की ओर गए थे । वहां से ये लोग वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एक ट्रक से टक्कर हो गई । टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार में सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई । रामस्वरूप और कन्हैयालाल को अस्पताल भी ले जाया गया , लेकिन तब तक दोनों ने दम तोड़ दिया था । घटना गुरुवार देर रात की है लेकिन होलिका दहन के कारण गांव में किसी को सूचना नहीं दी गई । देर रात दोनों के शव गांव पहुंचे और शुक्रवार सुबह इनका अंतिम संस्कार किया गया । जामसर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करके ट्रक जब्त किया है । मृतक दोनो युवक रिश्ते में भाई बताये जा रहे है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...