बीकानेर में होली खेलने के विवाद में गोद डाला चाकुओं से!दो की मौत, हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में होली के त्यौहार की खुशियों के बीच शहर के बीछवाल थाना क्षेत्र में होली खेलने के विवाद में दो युवकों की हत्या होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है । इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है, पुलिस ने घटनास्थल से शवो को कब्जे में लेकर पीबीएम मोर्चरी रखवाया है । घटना पूगल रोड़ शोभासर की बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि बजरंग धोरे के पास रहने वाले गिरधारी लाल लुहार व श्यामलाल नामक अपने कुछ साथियों के साथ होली मनाने के लिये शोभासर गये थे। जहां रंग न लगाने की बात को लेकर अन्य युवकों से झगड़ा हो गया। विवाद बढऩे पर मारपीट के दौरान गिरधारी व श्यामलाल पर चाकुओं से हमले में इन दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बीछवाल पुलिस मय जाब्ते मौके पर पहुंची और शवों को पीबीएम स्थित मोर्चरी में रखवाया है। वंही हत्यारों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...