योग से स्वस्थ भारत की ओर: जंतर-मंतर के मुख्य आयोजन से पूर्व NIA के धन्वंतरि उपवन में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

  • धन्वंतरि उपवन बना योग का केंद्र: 500 से अधिक चिकित्सक, विद्यार्थी और शोधार्थी योग साधना में हुए शामिल।

जयपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंर्तगत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान,जयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आमजन को योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को सुबह 5.30 बजे धन्वंतरि उपवन, जग्गा की बावड़ी स्थित संस्थान परिसर में भव्य सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष योग सत्र में संस्थान के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। हरियाली और प्राकृतिक वातावरण से परिपूर्ण धन्वंतरि उपवन में आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, अनुशासन और सामूहिक चेतना का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस अवसर पर संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ बनाने वाली भारतीय ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस अद्भुत और शांत वातावरण में योगाभ्यास करने से मन, शरीर और आत्मा के मध्य सामंजस्य स्थापित होता है तथा व्यक्ति दीर्घकाल तक स्वस्थ और ऊर्जावान बना रहता है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक रूप से सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम में योग एवं स्वस्थवृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर दुर्गावती ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में संस्थान द्वारा विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 जून को प्रातः 5:30 बजे राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में जुम्बा एवं संस्थान से बड़ी चौपड़ तक योग रैली का आयोजन किया जाएगा एवं 21 जून रविवार को जंतर-मंतर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम एवं सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास आयोजित किया जाएगा।

रिएक्ट करें
♥️   
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...