अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 : जंतर-मंतर पर मुख्य योग कार्यक्रम, एनआईए जयपुर ने ज़ुम्बा एवं योग रैली से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

  • 100-दिवसीय काउंटडाउन में एनआईए के 30 से अधिक राष्ट्रीय कार्यक्रम, योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से निरोगी भारत का संकल्प

जयपुर। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए), जयपुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” के अंतर्गत देशव्यापी 100-दिवसीय काउंटडाउन अभियान में उल्लेखनीय योगदान देते हुए देशभर में 30 से अधिक योग, स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एनआईए जयपुर द्वारा ज़ुम्बा एवं योग रैली का आयोजन किया गया। आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य, निरोगी जीवन एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से संस्थान परिसर से बड़ी चौपड़ तक भव्य योग रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व एनआईए के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने किया। रैली में संस्थान के चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग एवं आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। रैली का समापन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में हुआ।
रैली के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने बताया कि एनआईए जयपुर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 के 100-दिवसीय अभियान के दौरान भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, राजस्थान पुलिस, रेलवे, विश्वविद्यालयों तथा विभिन्न सरकारी संस्थानों में योग, तनाव प्रबंधन, समग्र स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विशेष कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

उन्होंने कहा कि संस्थान में आमजन एवं रोगियों के लिए नियमित रूप से निःशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जाती हैं, जहां प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति एवं रोग के अनुरूप योगाभ्यास कराया जाता है। इन गतिविधियों से अनेक लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ है तथा योग के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्रो. शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर योग एवं आयुर्वेद को स्वस्थ वृद्धावस्था, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और निरोगी जीवन के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–2026 की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” को जन-जन तक पहुंचाते हुए स्वस्थ एवं निरोगी भारत के निर्माण में योगदान देना है।

इस अवसर पर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गावती देवी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत 21 जून 2026 को जयपुर के ऐतिहासिक जंतर-मंतर में राज्य स्तरीय सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि इसी दिन एनआईए जयपुर की एक विशेष टीम वायुसेना स्टेशन, जयपुर में वायुसेना कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन करेगी। साथ ही संस्थान द्वारा निरंतर योग एवं आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों के माध्यम से निवारक स्वास्थ्य देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं समग्र कल्याण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विशेष आकर्षण : जंतर-मंतर से गूंजेगा वैश्विक स्वास्थ्य का संदेश
मुख्य योग कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर में अध्ययनरत 18 देशों के 74 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे। नेपाल, थाईलैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ब्राज़ील, सीरिया, ईरान, जाम्बिया, घाना, फ्रांस, टोगो, नाइजीरिया, तंजानिया, केन्या, मलावी, युगांडा, संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए), सूरीनाम तथा श्रीलंका से आए विद्यार्थी भारतीय योग एवं आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी जयपुर के विश्व प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक जंतर-मंतर से योग, आयुर्वेद एवं समग्र स्वास्थ्य का वैश्विक संदेश देंगे। उनकी सहभागिता “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को साकार करते हुए यह दर्शाएगी कि योग और आयुर्वेद सम्पूर्ण मानवता के स्वास्थ्य, कल्याण एवं स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए एक प्रभावी जीवन पद्धति हैं।

रिएक्ट करें
♥️   
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता Facebook Page को फॉलो करें
https://www.facebook.com/jagrukjantanews/

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414


www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...