कुम्भ राशि में आज मार्गी होंगे शनि, इस राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत

Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव फिलहाल कुंभ राशि में है और शनिवार 4 नवंबर को मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के मार्गी होने से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा।

जयपुर. ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव फिलहाल कुंभ राशि में है और शनिवार 4 नवंबर को मार्गी यानी सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि के मार्गी होने से सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशि के लिए शनि की यह चाल शुभ नहीं होगी। वहीं कुछ राशि के लोगों की भाग्योदय के साथ आर्थिक बढ़ोतरी हो सकती है। 29 मार्च 2025 तक रहेंगे कुंभ राशि किला रोड महादेव अमरनाथ मंदिर के पं. कमलेशकुमार दवे ने बताया कि शनि 17 जून 2023 को कुंभ राशि में वक्री हुए थे। शनि 139 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं और अब सीधी चाल चलने लगेंगे। शनि 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही रहेंगे। इसके बाद 23 फरवरी 2028 तक मीन राशि में रहते हुए एक बार फिर वक्री व मार्गी होंगे।

ढाई साल में करते है राशि परिवर्तन

शनि मंद गति से चलने वाला ग्रह हैं। यह करीब ढाई वर्ष में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। शनि के राशि परिवर्तन से जातकों के जीवन में उथल-पुथल शुरू होती है। अभी मकर, कुंभ व मीन राशि के लोगों पर शनि की साढ़े साती और कर्क-वृश्चिक राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है, जिसके चलते अब शनिवार से शनिदेव के सीधी चाल चलने के बाद मकर, कुंभ व मीन राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती व कर्क-वृश्चिक राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से भी राहत मिलेगी।

यह होगा असर

देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा भवन निर्माण, कृषि कार्य, इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक, क्रेशर, मार्बल, लकड़ी, गैस ठेकेदारी, बिङ्क्षल्डग मटेरियल से जुड़े कर्म क्षेत्रों से जुड़े लोगों को शुभ लाभ होने वाला रहेगा। साथ ही, धर्म क्षेत्र का अस्तित्व पूरे विश्व में बढ़ेगा। बीमारियों के इलाज में भी नए-नए आविष्कार होंगे। नई-नई दवाइयां और तकनीक विकसित होगी। दुर्घटनाएं अप्रिय घटनाएं ङ्क्षहसा, प्राकृतिक आपदा होने की आशंका रहेगी। विश्व में राजनीतिक अस्थिरता यानि राजनीतिक माहौल उच्च होगा। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा होंगे। सत्ता-संगठन में बदलाव होंगे। पूरे विश्व में सीमा पर तनाव शुरू हो जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...