सोलहवीं विधान सभा के तृतीय सत्र के लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • सत्र की विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हेतु समीक्षा बैठक
  • वाहनों का प्रवेश विधान सभा के द्वार संख्या 7 से और निकास द्वार संख्या 6 से

जयपुर। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का तृतीय सत्र शुक्रवार 31 जनवरी से आरंभ होगा। विधान सभा सचिवालय ने सत्र के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली है। सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी कर ली गयी है। विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए तैयारी चल रही है। विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के निर्देश पर गुरुवार को विधान सभा प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने सत्र से संबंधित की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र में विधान सभा परिसर में वाहनों का प्रवेश द्वार संख्या 7 से होगा और वाहनों का विधान सभा से निकास द्वार संख्या 6 से होगा। वाहनों की पार्किंग निर्धारित पार्किंग स्थलों पर हो सकेगी। परिसर में वही वाहन प्रवेश कर सकेंगे, जिन पर तृतीय सत्र का सत्रकालीन वाहन प्रवेश पत्र लगा होगा। विधान सभा भवन में पैदल प्रवेश व निकास द्वार संख्या 6 और 7 पर बने स्वागत कक्ष के माध्यम से होगा। सत्र के दौरान विधान सभा में मुख्यमंत्री व मंत्रीगण से मिलने आने वाले प्रतिनिधि मण्डलों के प्रवेश की व्यवस्था संबंधित से सहमति मिलने के पश्चात सम्पर्क अधिकारी द्वारा की जायेगी।बैठक में विधान सभा के वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरुषोत्तम शर्मा और उप सचिव श्री देवेन्द्र प्रसाद चौटिया सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...