प्रेस क्लब सदस्यों के लिए तीन दिवसीय द्वितीय डोज शिविर 2 अगस्त से

जयपुर @ jagruk janta। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से पत्रकारों का 18 प्लस की द्वितीय डोज के लिए तीन दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर 2 अगस्त से 4 अगस्त 2021 तक आयोजित किया जाएगा। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि 18 प्लस सदस्यों को अपना आधार कार्ड पूर्व डोज का सर्टिफिकेट एवं जिस मोबाइल नम्बर से पहली डोज लगाई है, उस पर पूर्व में द्वितीय डोज का रजिस्टेªशन करवाया जाएगा व मोबाइल साथ लाना होगा।

महासचिव रामेन्द्र सोलंकी ने बताया कि शिविर में वैक्सीनेशन पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार होगा। जिन सदस्यों व परिजनों ने 6 व 7 मई को प्रथम डोज प्रेस क्लब परिसर में लगवाई थी। उन्हें 2 अगस्त को तथा जिन्होनें 8 मई को प्रथम डोज लगवाई थी। उन्हें 3 अगस्त को और जिन्होनें 9 मई को प्रथम डोज लगवाई थी। उन्हें 4 अगस्त को द्वितीय डोज लगाई जाएगी।

शिविर संयोजक पुष्पेन्द्र सिंह राजावत ने बताया कि शिविर का समय प्रातः 10बजे से सायं 6 बजे तक होगा। शिविर में केवल प्रेस क्लब सदस्य एवं उनके परिजन ही भाग ले सकेंगे।

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संत ravidas समरसता कार्यक्रम Jaipur में आयोजित, सीएम भजनलाल शर्मा ने कलश वंदन रथों को दिखाई झंडी

जयपुर के एसएमएस इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

प्रदेश में 2101 करोड़ की लागत से होगा 3232 सड़कों का निर्माण

हर गांव, कस्बे और शहर को गुणवत्तापूर्ण सड़क से...

RUIDP के पांचवें चरण में जयपुर शहर में होगा 2233 करोड़ का निवेश

भूमिगत जल के दोहन में कमी पांचवें चरण में...