ममता के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ, 30 सितंबर को होगा भबानीपुर सीट पर उपचुनाव

ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए छह महीने के अंदर किसी विधानसभा सीट से चुनाव जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं होता तो उन्हें मुख्यमंत्री का पद छोड़ना पड़ेगा।

भबानीपुर। ममता बनर्जी के विधानसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव आयोग ने भबानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। TMC विधायक ने भबानीपुर सीट से इस्तीफा दिया था। भबानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता को BJP के शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट से हरा दिया था। ऐसे में CM बने रहने के लिए ममता का उपचुनाव जीतना जरूरी है।

30 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के समसेरगंज और जंगीपुर सीट पर भी मतदान होना है। इसके अलावा ओडिशा की पिपली सीट पर भी इसी दिन वोटिंग होगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...