सवाई मानसिंह हॉस्पिटल:हॉस्पिटल सुप्रीडेंट डॉ. राजेश शर्मा को हटाकर डॉ. विनय मल्होत्रा को सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

मल्होत्रा को 5 महीने पहले बनाया था सुपर स्पेशलिटी सेंटर का अधीक्षक

जयपुर। राजस्थान के सबसे बड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह (SMS) में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने मौजूदा सुप्रीडेंट राजेश शर्मा को हटाकर उनकी जगह डॉ. विनय मल्होत्रा को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। मल्होत्रा को कुछ समय पहले एसएमएस की नई यूनिट सुपर स्पेशलिटी सेंटर का अधीक्षक बनाया था।

जानकारों के मुताबिक राजेश शर्मा को पिछले साल मई 2020 में अधीक्षक बनाया था। उस समय कोरोनाकाल की शुरूआत हुई थी और डॉ. डी.एस. मीणा को हटाकर शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी थी। करीब 16 माह के कार्यकाल के बाद शर्मा को हटाकर अब डॉ. विनय मल्होत्रा को अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। मल्होत्रा वर्तमान में एसएमएस मेडिकल कॉलेज में नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर प्रोफेसर है।

मल्होत्रा को करीब 5 महीने पहले शहर में 200 करोड़ की लागत के बने एसएमएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल का अधीक्षक बनाया था। इस हॉस्पिटल में जल्द ही मरीजों को नेफ्रोलोजी, यूरोलोजी और गेस्ट्रोएंट्रोलोजी विभाग की सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। हालांकि ये हॉस्पिटल 15 अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन कुछ काम रहने और कुछ जांच मशीनें नहीं आने के कारण हॉस्पिटल शुरू नहीं किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...