डॉ धाकड़ के नेतृत्व में टीम ने एक साथ बदला कूल्हे और घुटने का जोड़

जयपुर . सवाई मान सिंह चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग के वरिष्ठ आचार्य एवं ईकाई 3 के प्रमुख डॉ अनुराग धाकड़ ने बताया कि सवाई मान सिंह चिकित्सालय में पहली बार किसी रोगी के कूल्हे एवं घुटने का जोड़ एक साथ बदला गया है ।

हेमसिंह पुत्र श्री जयसिंह निवासी बड़नगर , तहसील पावटा जिला जयपुर सवाई मान सिंह चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग की तृतीय इकाई में भर्ती हुए । इनका दायीं तरफ़ का घुटना एवं बायीं तरफ़ का कूल्हे का जोड़ गठिया के कारण पूरी तरह ख़राब हो गया था । मरीज का चलना फिरना लगभग बंद सा हो गया था । किंतु डॉ अनुराग धाकड़ के द्वारा मरीज हेमसिंह को घुटने एवं कूल्हे का जोड़ बदलने का परामर्श दिया गया । फिर रोगी इकाई 3 में भर्ती हो गया । शनिवार दिनांक 6 जून को मरीज हेमसिंह के दोनों जोड़ कूल्हा एवं घुटना एक साथ बदल दिए गए । कूल्हे एवं घुटने के दोनों जोड़ एक साथ बदलने का यह ऑपरेशन सवाई मान सिंह चिकित्सालय में पहली बार हुआ है । रोगी एकदम स्वस्थ है एवं ऑपरेशन के दूसरे दिन से स्वयं चल फिर रहा है ।

इस ऑपरेशन को डॉ अनुराग धाकड़ के नेतृत्व में करने वाले दल के अन्य सदस्यों के नाम डॉ एस के रावत ( वरिष्ठ आचार्य ) , डॉ प्रमोद सैनी , डॉ राजेंद्र जाखड़, डॉ विपुल झाझरिया हैं । निश्चेतना चिकित्सकों के दल में डॉ श्रीफल मीणा (वरिष्ठ आचार्य ) के नेतृत्व में , डॉ ममता खंडेलवाल ( आचार्य ) एवं डॉ भाग चंद जैन ( प्रमुख विशेषज्ञ निश्चेतना ) के नाम प्रमुख हैं ।

रिएक्ट करें
♥️ 👍 👎 😮
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14

जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

जागरूक जनता के youtube पेज को सब्सक्राइब जरूर करें
https://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 10 June 2026

Jagruk Janta 10 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...